कुमावत महिला मंडल की ओर से पारंपरिक सिंजारा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मंडल अध्यक्ष डॉ. ज्योति कुमावत ने सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति भडाणियां और बृजबाला कुमावत ने किया।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता परिणाम:

- लहरिया क्वीन: नीरू कुमावत (प्रथम), अनिता कुमावत (द्वितीय)
- बेस्ट लहरिया: कल्पना कुमावत
- खेल प्रतियोगिता: पिंकी कुमावत (प्रथम), दीपा (द्वितीय) – प्रतियोगिता का आयोजन दीपा बारवाल और कल्पना कुमावत ने किया।
- सोलह शृंगार प्रतियोगिता: ममता (प्रथम), खुशबू (द्वितीय)
- एकल नृत्य: टीना सिंगलीवाल (प्रथम), इंदिरा कुमावत (द्वितीय)
सभी विजेताओं को महिला मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।








