भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गर्म पानी का कुंड बहा:हाईवे-सड़कें उखड़ीं; बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट, 10 हजार लोग शिफ्ट

भूटान में गुरुवार देर रात शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से भारी तबाही हुई है। इससे निकले पानी के तेज बहाव में यहां का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’पूरी तरह बह गया।

बाढ़ में पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा टूटने से ट्रैफिक बंद करना पड़ा। हालांकि, अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

झील से निकले पानी के कारण संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया। यह नदी भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से गुजरकर ब्रह्मपुत्र में मिलती है। इस वजह से दोनों राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रशासन ने 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया है। रातभर लोगों को जल्दी घर छो‌ड़ने और सायरन बजाकर सतर्क किया गया। NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात हैं।

शिंताफू ग्लेशियर झील। गुरुवार को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट होने से पानी निकलने लगा।

शिंताफू ग्लेशियर झील। गुरुवार को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट होने से पानी निकलने लगा।

भूटान में कहां और कैसे आई बाढ़

  • भूटान के गासा जिले के लुंगो, लाया गेओग में शिंताफू तशो झील से 29 अक्टूबर की शाम पानी निकलने लगा।
  • यह झील वाकिला पर्वत के नीचे स्थित है और भूटान की 17 संभावित खतरनाक ग्लेशियर झीलों में शामिल है।
  • झील से निकला पानी मो छू नदी के जलग्रहण क्षेत्र से आगे बढ़ा।
  • बाढ़ का पानी ताकत्सेमाखांग इलाके में रात करीब 8:15 बजे पहुंचने की खबर है।
  • पानी का बहाव इतना तेज था कि गासा त्साचू हॉट स्प्रिंग की सुविधाओं को नुकसान पहुंचा।

भूटान में सड़कों पर मलबा आया, सिंचाई सिस्टम बहा, 5 फोटो…

1. सोलर सिंचाई सिस्टम प्रभावित

पुनाखा जिले में लगा सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हुआ। यह सिस्टम काम करना बंद कर चुका है।

पुनाखा जिले में लगा सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हुआ। यह सिस्टम काम करना बंद कर चुका है।

2. गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

शिंगचाला नदी में बाढ़ के बाद पानी गांवों में घुस गया।

शिंगचाला नदी में बाढ़ के बाद पानी गांवों में घुस गया।

3. हाईवे पर पेड़ बहकर आए, मलबा जमा

पुनाखा-गासा हाईवे पर पानी के साथ पेड़ भी बहकर आ गए। द्जोमलिंगथांग इलाके में सड़क पर मलबा जमा हो गया।

पुनाखा-गासा हाईवे पर पानी के साथ पेड़ भी बहकर आ गए। द्जोमलिंगथांग इलाके में सड़क पर मलबा जमा हो गया।

4. सड़कें बहीं, मलबा आया

लाया गांव की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। इस रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई।

लाया गांव की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। इस रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई।

5. हॉट स्प्रिंग को नुकसान

गासा त्साचू के आसपास बने इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुईं।

गासा त्साचू के आसपास बने इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुईं।

पानी के 6-8 घंटे में भारत पहुंचने की आशंका

  • भूटान की शिंताफू झील से निकला बाढ़ का पानी 6 से 8 घंटे में भारत-भूटान सीमा तक पहुंच सकता है।
  • यह पानी मो छू और फो छू नदियों से होते हुए पुनात्सांगछू नदी तंत्र में पहुंचता है।
  • यह आगे भारत में संकोश नदी के रूप में बहती है और असम में ब्रह्मपुत्र से मिलती है।
  • इसी आशंका के चलते पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी, असम के धुबरी समेत नदी किनारे के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई।
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया।

बंगाल के बॉर्डर एरिया के आसापास रहने वाले लोगों को गुरुवार रात राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

बंगाल के बॉर्डर एरिया के आसापास रहने वाले लोगों को गुरुवार रात राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

Related Posts

राजस्थान-शाम को छाए रहेंगे बादल, चांद दिखने की संभावना कम:अर्नब तूफान के असर से सुबह से बरसात, 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
  • October 29, 2026

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अर्नब’ के असर से दौसा, टोंक और अलवर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जयपुर में बादल छाए हैं और हवा भी…

Read more

Continue reading
तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट
  • October 29, 2026

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करवा चौथ- जयपुर समेत कई-जिलों में देरी से दिखा चांद:बारिश-बादल ने करवाया इंतजार, वीडियो कॉल पर भी किया दीदार

  • October 30, 2026
करवा चौथ- जयपुर समेत कई-जिलों में देरी से दिखा चांद:बारिश-बादल ने करवाया इंतजार, वीडियो कॉल पर भी किया दीदार

इजराइल चुनाव- सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे आइजनकोट:तीन विपक्षी नेताओं से मुलाकात की; बोले- नेतन्याहू चुनाव को बदनाम कर रहे

  • October 30, 2026
इजराइल चुनाव- सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे आइजनकोट:तीन विपक्षी नेताओं से मुलाकात की; बोले- नेतन्याहू चुनाव को बदनाम कर रहे

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गर्म पानी का कुंड बहा:हाईवे-सड़कें उखड़ीं; बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट, 10 हजार लोग शिफ्ट

  • October 30, 2026
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गर्म पानी का कुंड बहा:हाईवे-सड़कें उखड़ीं; बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट, 10 हजार लोग शिफ्ट

नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

  • October 29, 2026
नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

  • October 29, 2026
करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

  • October 29, 2026
तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश