
करवा चौथ पर राजस्थान के विभिन्न शहरों में चांद देरी से दिखा। भीलवाड़ा में 20 मिनट की देरी से रात 8:52 बजे, वहीं चित्तौड़गढ़ में 19 मिनट की देरी से रात 8:52 बजे चांद नजर आया।
जयपुर में सवा घंटे की देरी से रात 9:38 बजे चांद दिखा। जोधपुर में 25 मिनट की देरी से रात 9:01 बजे और सीकर में 38 मिनट की देरी से रात 9:03 बजे चांद नजर आया।
चंद्रमा को अर्घ्य देने और छलनी से चांद देखने के बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोला।
दरअसल, जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बारिश हुई और कहीं-कहीं बादल छाए रहे।
जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में करवा चौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ हुआ। इसमें पुरुषों ने भी अपनी पत्नी के लिए व्रत किया।
यही नहीं, अलग-अलग शहरों में महिलाओं ने ग्रुप में करवा चौथ की पूजा की। कई जगह महिलाओं ने पूजा के बाद डांस भी किया।
वहीं कई जगह महिलाओं ने वीडियो कॉल पर दूसरे शहर में निकले चांद को देखकर अर्घ्य दिया।

कोटा के विज्ञान नगर इलाके में मोबाइल पर लाइव वीडियो कॉल के जरिए पंजाब से चांद देखकर व्रत खोलती महिला।







