JEE मेन फॉर्म में गलती होने पर दोबारा भरें फॉर्म:NTA का नया नोटिस जारी, 22 नवंबर लास्ट डेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन 2027 सेशन – 1 को लेकर नया नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, JEE मेन का फॉर्म भरते समय स्टूडेंट्स ने नाम, स्पेलिंग, कैटेगरी या क्वालिफिकेशन जैसी जानकारियां गलत दर्ज कर दी है तो दोबारा फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि पहले ऐसी गलतियां सुधारने के लिए करेक्शन विंडो का इंतजार करना पड़ता था। फिलहाल ये सुविधा JEE Main 2027 के पहले सेशन के लिए दी गई है।

27 से 29 नवंबर तक करेक्शन विंडो ओपन

अगर कोई स्टूडेंट एक से अधिक एप्लिकेशन नंबर का इस्तेमाल करके एग्जाम देता है या ऐसा करने का प्रयास करता है, तो इसे अनुचित माना जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

जो स्टूडेंट JEE Main 2027 सेशन – 1 का फॉर्म पहले ही भर चुके हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आवेदन में छोटी गलती है तो उसे ठीक करने के लिए 27 से 29 नवंबर तक करेक्शन विंडो ओपन होगी। लेकिन यदि आवेदन में बड़ी गलती है तो नया फॉर्म भरने का विकल्प मौजूद है।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

फिलहाल JEE मेन 2027 के जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 22 नवंबर 2026 की रात 11:50 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

दोबारा आवेदन करने का मौका भी 22 नवंबर तक ही दिया जाएगा। यह परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, असमिया, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

NTA रजिस्टर्ड ईमेल, मोबाइल नंबर से देगा जानकारी

कैंडिडेट्स को अपना या अपने माता-पिता या गार्जियन का ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर देना होगा, क्योंकि NTA रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी भेजेगा।

एप्लिकेशन प्रोसेस में मदद के लिए, कैंडिडेट्स NTA से 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

JEE के लिए एलिजिबिलिटी

इस परीक्षा के जरिए देश के प्रमुख इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग कॉलेजों (जैसे NITs, IIITs) में एडमिशन मिलता है। इसके लिए 12वीं की परीक्षा (Physics, Chemistry, Math के साथ) पास कर चुके स्टूडेंट्स या जो स्टूडेंट्स 2027 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। JEE Main परीक्षा देने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है।

नया फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन लिंक

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

Related Posts

साइबर लिटरेसी- दिवाली पर इन 10 साइबर फ्रॉड से सावधान:ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है अकाउंट, सुरक्षा के ये 6 थंब रूल याद रखें
  • November 1, 2026

दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी की धूम मची हुई है। लोग कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाइयां और होम डेकोर आइटम्स खरीद रहे हैं। इस दौरान आकर्षक डिस्काउंट,…

Read more

Continue reading
हफ्ते की टॉप जॉब्स:यूपी में टीचर के 17,735 पदों पर भर्ती; रेलवे में 2008 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 23,110 नौकरियां
  • November 1, 2026

इस हफ्ते उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और रेलवे सहित पांच विभागों में 23,110 पदों पर नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर- रात 12 बजे अचानक उतरी सफाईकर्मियों की ‘फौज’:पुराने शहर की हर गली में घूमे मेयर-कमिश्नर, झाड़ू लगाई; अब सफाई के लिए होगी ‘दौड़’

  • November 1, 2026
जयपुर- रात 12 बजे अचानक उतरी सफाईकर्मियों की ‘फौज’:पुराने शहर की हर गली में घूमे मेयर-कमिश्नर, झाड़ू लगाई; अब सफाई के लिए होगी ‘दौड़’

जरूरत की खबर- इस दिवाली कम बजट में सजाएं घर:पुरानी चीजों से घर को दें नया फेस्टिव लुक, इंटीरियर डिजाइनर से जानें आसान टिप्स

  • November 1, 2026
जरूरत की खबर- इस दिवाली कम बजट में सजाएं घर:पुरानी चीजों से घर को दें नया फेस्टिव लुक, इंटीरियर डिजाइनर से जानें आसान टिप्स

साइबर लिटरेसी- दिवाली पर इन 10 साइबर फ्रॉड से सावधान:ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है अकाउंट, सुरक्षा के ये 6 थंब रूल याद रखें

  • November 1, 2026
साइबर लिटरेसी- दिवाली पर इन 10 साइबर फ्रॉड से सावधान:ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है अकाउंट, सुरक्षा के ये 6 थंब रूल याद रखें

दिल्ली में विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा का मार्च:नड्डा बोले- आज के दिन सिखों का नरसंहार हुआ, राहुल अपनी राजनीति के लिए शहीदों को भूले

  • November 1, 2026
दिल्ली में विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा का मार्च:नड्डा बोले- आज के दिन सिखों का नरसंहार हुआ, राहुल अपनी राजनीति के लिए शहीदों को भूले

इंडिया ब्लॉक के नेता मिंटो जंक्शन रवाना:CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर रामलीला मैदान तक मार्च निकालेंगे