
INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा आज दिल्ली समेत देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाल रही है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में करीब एक किमी लंबा मार्च हरि नगर से तिलक नगर तक निकाला जाएगा।
इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवार, सिख समुदाय समेत 5000 लोग शामिल होंगे। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ रैली के लिए 1 नवंबर का दिन जानबूझकर चुना है। 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी हिंसा हुई थी।
इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन हरियाणा के रोहतक में रैली निकाल रहे हैं। केद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज सिख विरोधी हिंसा के पीड़ितों को याद करना चाहिए था लेकिन राहुल गांधी उन्हें भूलकर रामलीला मैदान में अपनी राजनीति चमका रहे हैं।









