राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज:नवंबर में भी पारा 35 डिग्री, बारिश का अलर्ट नहीं, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर शनिवार से खत्म हो गया। अब अगले 3-4 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना है।

इससे पहले शनिवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, सुबह के समय कई जिलों में हल्का कोहरा रहा। जयपुर, कोटा समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।

पिछले 24 घंटे अधिकतम तापमान में भले ही बढ़ोतरी हुई, लेकिन 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, रात के तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई। सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में रहा।

पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी

शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। हालांकि, बीते चार-पांच दिन में यहां के तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट हुई है। फिर भी दिन का पारा करीब 35 डिग्री के करीब ही दर्ज हो रहा है। वहीं, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

15 से ज्यादा शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे

बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी, जालौर, डूंगरपुर को छोड़कर कल सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे ठंडी रात फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में 13.2, माउंट आबू में 13.6 डिग्री तापमान रहा।

Related Posts

अर्नब तूफान के चलते राजस्थान में ओले गिरे:उत्तराखंड में बर्फबारी, ओडिशा में लैंस्लाइड, 3 मौतें; 2 दिन बाद आंध्र पहुंचेगा नया चक्रवात
  • October 31, 2026

मौसम विभाग का कहना है कि देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है। ओडिशा में चक्रवात…

Read more

Continue reading
बारिश की आशंका से धान किसानों की चिंता बढ़ी:नमाना में खेतों में कटी फसल भीगने और खड़ी धान को नुकसान का डर
  • October 30, 2026

नमाना में आसमान पर बादल छाए रहने और बारिश की आशंका से धान किसान चिंतित हैं। कई खेतों में कटाई चल रही है, जबकि कुछ किसानों ने फसल काटकर खेतों…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

DGGI के फेक ITC सिंडिकेट पर छापे:करोड़ों रुपए की GST चोरी का खुलासा, दिल्ली में 4.58 करोड़ कैश मिला

  • November 1, 2026
DGGI के फेक ITC सिंडिकेट पर छापे:करोड़ों रुपए की GST चोरी का खुलासा, दिल्ली में 4.58 करोड़ कैश मिला

बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति में सरपंच के दावेदार:सबसे पहले देखिए भास्कर एप पर सरपंच पद के संभावित दावेदारों की सूची

  • November 1, 2026
बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति में सरपंच के दावेदार:सबसे पहले देखिए भास्कर एप पर सरपंच पद के संभावित दावेदारों की सूची

राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज:नवंबर में भी पारा 35 डिग्री, बारिश का अलर्ट नहीं, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

  • November 1, 2026
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज:नवंबर में भी पारा 35 डिग्री, बारिश का अलर्ट नहीं, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान- मसालों में कपड़े-चमड़े को चमकाने वाले केमिकल:जहरीले हल्दी-मिर्च को दोगुने रेट में बेच रहे, भास्कर के कैमरे पर पहली बार मिलावटखोर

  • November 1, 2026
राजस्थान- मसालों में कपड़े-चमड़े को चमकाने वाले केमिकल:जहरीले हल्दी-मिर्च को दोगुने रेट में बेच रहे, भास्कर के कैमरे पर पहली बार मिलावटखोर

जयपुर- रात 12 बजे अचानक उतरी सफाईकर्मियों की ‘फौज’:पुराने शहर की हर गली में घूमे मेयर-कमिश्नर, झाड़ू लगाई; अब सफाई के लिए होगी ‘दौड़’

  • November 1, 2026
जयपुर- रात 12 बजे अचानक उतरी सफाईकर्मियों की ‘फौज’:पुराने शहर की हर गली में घूमे मेयर-कमिश्नर, झाड़ू लगाई; अब सफाई के लिए होगी ‘दौड़’

जरूरत की खबर- इस दिवाली कम बजट में सजाएं घर:पुरानी चीजों से घर को दें नया फेस्टिव लुक, इंटीरियर डिजाइनर से जानें आसान टिप्स

  • November 1, 2026
जरूरत की खबर- इस दिवाली कम बजट में सजाएं घर:पुरानी चीजों से घर को दें नया फेस्टिव लुक, इंटीरियर डिजाइनर से जानें आसान टिप्स