
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की कतारें लगी रहीं।
ग्राम पंचायत नमाना में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के लिए मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की कतारें लगी रहीं।
महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने मतदान किया। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्साह दिखा। बुजुर्गों से लेकर युवा मतदाताओं तक सभी वर्गों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
इस बार सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच पद के लिए 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने पिछले कई दिनों से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में वोट मांगे।
गांव का विकास, सड़क, पानी, सफाई और अन्य स्थानीय मुद्दे चुनाव के दौरान चर्चा में रहे। मतदान पूरा होने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें चुनाव परिणाम पर टिक गईं।






