
करवर ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान शुरू होते ही केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लग गईं।
महिलाएं और युवा सुबह से वोट डालने पहुंचे। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं ने भी अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर वोट दिया।
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी मतदान केंद्र पहुंचे। कुछ बुजुर्ग लाठी के सहारे आए, जबकि कुछ के साथ उनके परिजन थे।
प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। खबर के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
सरपंच और वार्ड पंच पदों के प्रत्याशियों का फैसला मतपेटियों में दर्ज हो रहा है। मतदाताओं की संख्या को देखते हुए इस बार मतदान प्रतिशत पिछले रिकॉर्ड से आगे जाने की उम्मीद जताई गई है।
देखें मतदान से जुड़े फोटो –

कतार में खड़े मतदाता।

बूथ पर लगी लंबी लाइन।






