
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का प्रभाव बना हुआ है। जयपुर में रविवार दोपहर सी-स्कीम, जवाहर नगर, राजापार्क सहित कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे।
अजमेर के गगवाना गांव में शाम को करीब 5.30 बजे मौसम बदला और बरसात के साथ ओले गिरे। अजमेर शहर में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। टोंक और बारां जिलों में भी बरसात हुई।
इससे पहले शनिवार को जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी। कमजोर धूप और हवा चलने के कारण दिन में हल्की ठंडक रही।
पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अब भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड हो रहा है। सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

जयपुर के राजापार्क, जवाहर नगर सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे।

बारां शहर के प्रताप चौक में रविवार दोपहर बारिश हुई।

टोंक जिले की नगरफोर्ट तहसील के कई गांवों में रविवार सुबह करीब दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई।









