करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस लंबे व्रत की शुरुआत से पहले सुबह-सुबह एक खास रस्म निभाई जाती है, जिसे सरगी कहते हैं।

ये सरगी सास की ओर से बहू को दी जाती है। सरगी की थाली में फल, मिठाई, मेवे और फेनी जैसी चीजें रखी जाती हैं।

इस परंपरा के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है। सरगी की थाली में वो सभी जरूरी चीजें होती हैं, जो व्रत में आपके काम आती हैं। जो दिन भर भूखे रहने के दौरान शरीर को ऊर्जा देती हैं। व्रत में कोई अड़चन न आए, इसलिए व्रत की शुरुआत एक हेल्दी सरगी की थाली से करना जरूरी है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हेल्दी सरगी की थाली पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • सरगी की थाली में कौन-कौन से न्यूट्रिएंट्स होेने जरूरी हैं?
  • सरगी में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’

सरगी की परंपरा और तैयारी

सवाल – सरगी क्या है और करवा चौथ में इसका क्या महत्व है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • सरगी करवा चौथ व्रत शुरू करने से पहले सुबह-सुबह लिया जाने वाला आहार है।
  • परंपरागत रूप से सास अपनी बहू को सरगी देती हैं। इसमें फल, मिठाई, मेवे, फेनी, मठरी और कपड़े जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। हालांकि, परिवार और क्षेत्र के अनुसार इसकी परंपरा अलग-अलग होती है।
  • सरगी खाने के बाद महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं और परंपरागत रूप से चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद व्रत खोलती हैं।
  • सेहत के लिहाज से सरगी इसलिए जरूरी है, क्योंकि व्रत शुरू करने से पहले पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और डिहाइड्रेशन का रिस्क भी कम होता है।

सवाल – सरगी की थाली में कौन-कौन से न्यूट्रिएंट्स होेने जरूरी हैं?

जवाब- सरगी की थाली में ऐसे पोषक तत्व होने चाहिए, जो शरीर को ऊर्जा दें और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करें। सभी न्यूट्रिएंट्स की लिस्ट ग्राफिक में देखिए-

सवाल- प्रोटीन, फाइबर, फैट और कार्ब के लिए थाली में कौन-सी चीजें शामिल करें?

जवाब- इसके लिए अनाज, प्रोटीन वाले फूड आइटम्स, फल और मेवे शामिल करें। हर पोषक तत्व शरीर में अलग काम करता है, इसलिए थाली में इनका संतुलन जरूरी है। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- सरगी थाली के कुछ हेल्दी ऑप्शन दें?

जवाब- सरगी में ऐसी चीजों का कॉम्बिनेशन रखें, जिनसे शरीर को ऊर्जा के साथ-साथ प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट भी मिले। अपनी पसंद के अनुसार इन चार विकल्पों में से कोई एक थाली तैयार कर सकते हैं।

सवाल- सरगी में फल और ड्राई फ्रूट्स होना क्यों जरूरी है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • फल और ड्राई फ्रूट्स में मौजूद पोषक तत्व शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
  • फलों में मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे पेट भरा महसूस होता है।
  • बादाम और अखरोट में मौजूद फैट और प्रोटीन पेट खाली होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है।
  • फलों का कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देता है। विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट शरीर के सामान्य कामकाज में मदद करते हैं।

सवाल- क्या एक रात पहले सरगी की एडवांस तैयारी कर सकते हैं?

जवाब- हां, करवा चौथ की सरगी की तैयारी एक रात पहले करना फायदेमंद होता है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठकर सरगी तैयार करने की जल्दबाजी से बचने के लिए रात में ही जरूरी इंतजाम कर लें। इससे सुबह समय बचेगा और सरगी शांति से खाने के लिए पर्याप्त वक्त मिलेगा।

सवाल- सरगी में कौन-सी चीजें खाना अवॉइड करना चाहिए?

जवाब- सरगी में ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए, जिनसे पेट भारी हो, एसिडिटी बढ़े या ज्यादा प्यास लगे। ग्राफिक में ऐसे फूड्स की लिस्ट देखिए-

करवा चौथ सरगी की थाली से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब

सवाल- क्या सरगी में पेट भरकर खाना चाहिए, ताकि दिन भर भूख न लगे?

जवाब- नहीं, एक बार में बहुत ज्यादा खाने से पेट भारी हो सकता है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

सवाल- क्या सरगी खाने के बाद दोबारा सो जाना ठीक है?

जवाब- नहीं, सरगी खाने के तुरंत बाद सोने से कुछ लोगों को एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लेटने पर पेट का एसिड भोजन नली की ओर वापस आ सकता है।

सवाल- क्या सरगी में चाय या कॉफी पीना सही है?

जवाब- सरगी में चाय या कॉफी पी सकते हैं, लेकिन इनकी मात्रा सीमित रखें।

सवाल- क्या सरगी में एनर्जी ड्रिंक या पैकेज्ड जूस लेना सही है?

जवाब- नहीं, एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो खाली पेट बेचैनी, घबराहट या दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। वहीं, पैकेज्ड जूस में अतिरिक्त चीनी होती है।

व्रत और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां

सवाल- क्या गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं निर्जला व्रत रख सकती हैं?

जवाब- गर्भावस्था में शरीर को बच्चे के विकास के लिए पर्याप्त पोषक तत्व और पानी चाहिए। वहीं, स्तनपान के दौरान मां को दूध बनाने के लिए अतिरिक्त तरल और ऊर्जा की जरूरत होती है। लंबे समय तक पानी न पीने से डिहाइड्रेशन और कमजोरी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

सवाल- क्या माइग्रेन या नियमित दवा लेने वाली महिलाएं निर्जला व्रत रख सकती हैं?

जवाब- शरीर में पानी की कमी और लंबे समय तक भोजन न करना माइग्रेन के ट्रिगर पॉइंट्स हो सकते हैं। वहीं, नियमित दवा लेने वाली महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का समय बदलना या खुराक छोड़ना नहीं चाहिए। ऐसे में निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

सवाल- व्रत के दौरान चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो क्या करें?

जवाब- पॉइंटर्स से समझिए-

  • सबसे पहले काम रोककर किसी ठंडी जगह पर बैठ जाएं या लेट जाएं।
  • किसी परिजन को अपने पास बुलाएं।
  • अगर लक्षण ठीक नहीं होते, तो व्रत तोड़कर पानी पिएं और जरूरत के अनुसार कुछ खाएं।
  • बेहोशी, कंफ्यूजन या बहुत ज्यादा कमजोरी होने पर तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

मिथ और फैक्ट

मिथ- सरगी में ज्यादा घी खाने से पूरे दिन कमजोरी नहीं होती।

फैक्ट- ज्यादा घी खाना पूरे दिन कमजोरी से बचने की गारंटी नहीं है।

मिथ- ज्यादा मीठी चीजें खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

फैक्ट- यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने का भरोसेमंद तरीका नहीं है।

मिथ- नारियल पानी पीने से निर्जला व्रत में डिहाइड्रेशन नहीं होता।

फैक्ट- नारियल पानी कुछ इलेक्ट्रोलाइट्स देता है, लेकिन दिनभर पानी न पीने से होने वाले डिहाइड्रेशन को पूरी तरह नहीं रोक सकता।

मिथ- सरगी में ज्यादा नमक खाने से शरीर पानी रोककर रखता है।

फैक्ट- नहीं, इसका उल्टा होता है। ज्यादा नमक खाने से प्यास बढ़ सकती है।

मिथ- सरगी में केवल हाई-प्रोटीन खाना खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

फैक्ट- प्रोटीन पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है, लेकिन केवल प्रोटीन पर्याप्त नहीं है।

मिथ- सरगी में बहुत ज्यादा पानी एक साथ पीना, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीने से बेहतर है।

फैक्ट- एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय थोड़ा–थोड़ा करके पानी पीना बेहतर है।

Related Posts

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से
  • October 29, 2026

करवा चौथ का त्योहार। हाथों में छलनी, चांद का इंतजार और जीवनसाथी के साथ बिताए कुछ खास पल। त्योहार से जुड़ी यादें हर किसी के लिए खास होती हैं। जब…

Read more

Continue reading
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें
  • October 29, 2026

सवाल- मैं 35 साल का हूं। मेरा 5 साल का बेटा जन्म से अब तक गांव में दादा-दादी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ जॉइंट फैमिली में रहा है।…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

  • October 29, 2026
नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना

करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

  • October 29, 2026
करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

  • October 29, 2026
तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

  • October 29, 2026
बूंदी में बच्चों ने योगाभ्यास किया:अमृत संजीवनी पार्क योजना के तहत किया योग, खेल से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई