पाकिस्तान में LPG की किल्लत, ईरान से सप्लाई बंद:एक सिलेंडर की कीमत 7000 रुपए पहुंची; ईरान से PAK 50% गैस इम्पोर्ट करता है

ईरान से पाकिस्तान को होने वाली LPG की सप्लाई रुक गई है। दरअसल, दोनों देशों के बीच दो प्रमुख सीमा चौकियां 17 अक्टूबर से बंद हैं।

दोनों देशों ने बंद होने की अलग-अलग वजह बताई हैं। पाकिस्तान के मुताबिक सुरक्षा चिंता और तस्करी रोकने के लिए यह सीमा बंद की गई है। वहीं, ईरान ने तकनीकी वजह बताई है।

पाकिस्तान अपनी कुल LPG जरूरत का करीब 50% हिस्सा ईरान से आयात करता है। ऐसे में सप्लाई रुकने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4500 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 7000 रुपए हो गई है। यानी दाम 2500 रुपए बढ़ गए हैं।

पाक-ईरान के बीच दो अहम चेकपॉइंट्स बंद हैं…

ओमान और इराक से भी आयात प्रभावित

पाकिस्तान अपनी LPG जरूरत का करीब 70% हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ईरान के अलावा इराक और ओमान से भी गैस आती है।

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के मुताबिक, देश में हर दिन करीब 6500 से 7000 टन LPG की जरूरत होती है। इसमें से 2000 से 2500 टन गैस देश में तैयार होती है, जबकि बाकी जरूरत आयात से पूरी की जाती है।

लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में ईरान जंग के कारण आई रुकावट से इन इराक और ओमान से होने वाला आयात भी प्रभावित हुआ है।

सरकारी कीमत से दोगुने से ज्यादा दाम पर बिक रहे सिलेंडर

पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) ने 11.8 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 3296 पाकिस्तानी रुपए तय की है। इसके बावजूद बाजार में सिलेंडर सरकारी कीमत से दोगुने से भी ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे हैं।

पाकिस्तान LPG एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान खोखर के मुताबिक, बलूचिस्तान में 12 किलो का सिलेंडर करीब 7000 रुपए, लाहौर में 7500 रुपए और स्कर्दू में 8200 रुपए तक में बिक रहा है।

पाकिस्तान में एक शख्स सिलेंडर उठाकर ले जाता हुआ।

पाकिस्तान में एक शख्स सिलेंडर उठाकर ले जाता हुआ।

सरकार बोली- जल्द हालात सुधरेंगे

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि सरकार खुद LPG आयात करके बाजार में उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अगले 2 से 3 दिनों में कीमतों में सुधार शुरू होने की उम्मीद जताई।

जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में मलिक ने कहा कि LPG की कीमत 400 से 425 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो के बीच होनी चाहिए। उन्होंने ज्यादा दाम वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार LPG की कीमत तय करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगी।

मलिक ने दावा किया कि बाजार और स्थानीय LPG की कीमतों के अंतर से करीब 30 अरब पाकिस्तानी रुपए का फर्क पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अदालत से स्टे ऑर्डर लेकर ऊंचे दाम वसूल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अटॉर्नी जनरल को बाकी मामलों में पैरवी कर स्टे ऑर्डर हटवाने के लिए कदम उठाने को कहा है।

सीमा पर फंसे सैकड़ों ट्रक

पाकिस्तान के क्वेटा में बड़े LPG टैंकर ट्रक खड़े हुए हैं।

पाकिस्तान के क्वेटा में बड़े LPG टैंकर ट्रक खड़े हुए हैं।

सीमा बंद होने से LPG टैंकरों समेत सैकड़ों ट्रक पाकिस्तान और ईरान की सीमा के दोनों ओर फंसे हुए हैं। शम्सुल हक के मुताबिक, 1000 से ज्यादा पाकिस्तानी कंटेनरों में आलू, केले और चावल लदे हैं, जिन्हें ईरान भेजा जाना था।

ट्रक चालकों ने बताया कि वे कई दिनों से सीमा खुलने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल रही हैं। चालक अब्दुल गनी बलोच ने कहा कि वे एक हफ्ते से ज्यादा समय से वहां फंसे हुए हैं।

Related Posts

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए
  • October 28, 2026

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पाकिस्तान से बढ़ते रिश्तों पर देश में विरोध शुरू हो गया है। मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर थे। इस…

Read more

Continue reading
रिपोर्ट-हूती को हमला न करने के बदले पैसे देगा सऊदी:ईरान-पाकिस्तान के जरिए मध्यस्थता हो रही; रक्षा मंत्री 1 अरब डॉलर लेकर तेहरान पहुंचे
  • October 27, 2026

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच पिछले 3 महीने से जंग चल रही है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी के कई तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स पर हमले किए हैं। अब…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग