आठ साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:नैनवां पुलिस ने भोमपुरा के रामकरण को पकड़ा; एनआई एक्ट के मामले में वांछित था

नैनवां थाना पुलिस ने करीब आठ साल से फरार स्थाई वारंटी रामकरण (41) को गिरफ्तार किया है। वह बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के भोमपुरा का निवासी है और एनआई एक्ट के एक मामले में न्यायालय में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार के निर्देश पर 30 और 31 अक्टूबर को चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी नैनवां ओमप्रकाश की निगरानी में थानाधिकारी हेमराज के नेतृत्व वाली टीम ने रामकरण को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि रामकरण के खिलाफ न्यायालय एसीजेएम नैनवां में केस नंबर 377/2018, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला लंबित था। यह मामला आकाश एजेंसी बनाम रामकरण से जुड़ा है। न्यायालय में वांछित होने के कारण उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी था।

कार्रवाई में नैनवां थानाधिकारी हेमराज मीणा, हेड कांस्टेबल सुरजमल और कांस्टेबल बुधराज व राकेश शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि इलाके में फरार आरोपियों और वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश
  • October 29, 2026

बूंदी में तालेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे चोरी की 7 बाइक भी जब्त की है।…

Read more

Continue reading
विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी
  • October 29, 2026

पिछले ढाई साल में एक कंपनी से 40 कॉटेज, विला खरीदने के मामले में विवादों में आए आईएएस शिखर अग्रवाल को सरकार ने देर रात एपीओ कर दिया है। शिखर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दबलाना GSS के 10 फीडरों में पांच घंटे बिजली कटौती:दीपावली पर मेंटिनेंस के चलते सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पावरकट

  • October 30, 2026
दबलाना GSS के 10 फीडरों में पांच घंटे बिजली कटौती:दीपावली पर मेंटिनेंस के चलते सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पावरकट

आठ साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:नैनवां पुलिस ने भोमपुरा के रामकरण को पकड़ा; एनआई एक्ट के मामले में वांछित था

  • October 30, 2026
आठ साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:नैनवां पुलिस ने भोमपुरा के रामकरण को पकड़ा; एनआई एक्ट के मामले में वांछित था

नमाना में 38 साल के युवक ने आत्महत्या की:बूंदी अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ; एक महीने पहले जयपुर से गांव आया था

  • October 30, 2026
नमाना में 38 साल के युवक ने आत्महत्या की:बूंदी अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ; एक महीने पहले जयपुर से गांव आया था

बारिश की आशंका से धान किसानों की चिंता बढ़ी:नमाना में खेतों में कटी फसल भीगने और खड़ी धान को नुकसान का डर

  • October 30, 2026
बारिश की आशंका से धान किसानों की चिंता बढ़ी:नमाना में खेतों में कटी फसल भीगने और खड़ी धान को नुकसान का डर

जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

  • October 30, 2026
जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं

  • October 30, 2026
मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं