जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

कब्ज हो, पेट साफ न हो रहा हो या पाचन बिगड़ा हुआ महसूस हो, ऐसे में भारतीय घरों में अक्सर एक ही नाम सबसे पहले लिया जाता है- इसबगोल। पश्चिमी एशिया में उत्पन्न होने वाला यह पौधा सदियों पहले भारत पहुंचा था और आज भारत दुनिया में इसबगोल का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है।

वजन घटाने वाली दवा ओजेम्पिक (Ozempic) और अन्य GLP-1 दवाओं की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सोशल मीडिया पर इसबगोल को ‘नेचर का ओजेम्पिक’ तक कहा जाने लगा है। दावा है कि यह भूख नियंत्रित करने और वजन कम करने में मदद करता है।

2023 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक रिव्यू के मुताबिक, 5 महीने तक भोजन से पहले औसतन 10.8 ग्राम इसबगोल लेने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में इसबगोल के हेल्थ बेनिफिट्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • इसबगोल शरीर में क्या काम करता है?
  • इसे लेने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’

सवाल- इसबगोल (साइलम हस्क) क्या है?

जवाब- पॉइंटर्स से समझिए-

  • इसबगोल एक तरह का नेचुरल फाइबर है।
  • यह ‘प्लांटैगो ओवाटा’ नाम के पौधे के बीज से तैयार किया जाता है।
  • इसकी खास बात यह है कि पानी के संपर्क में आते ही यह अपने वजन से करीब 40 गुना तक पानी सोखता है और फूलकर जेल जैसा गाढ़ा हो जाता है।
  • यह स्टूल को नरम बनाने और उसे आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है।

सवाल- इसबगोल की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?

जवाब- इसबगोल की सबसे बड़ी खासियत इसका फाइबर कंटेंट है। इसमें अधिकांश हिस्सा डाइटरी फाइबर का होता है। यही वजह है कि इसे पाचन और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। ग्राफिक में इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए-

सवाल- इसबगोल में कौन सा फाइबर होता है?

जवाब- इसके जवाब से पहले ये समझना होगा कि फाइबर कितने प्रकार के होते हैं। दरअसल, फाइबर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं-

  • इनसॉल्यूबल फाइबर
  • सॉल्यूबल फाइबर

इनसॉल्यूबल फाइबर आंतों की मूवमेंट को सपोर्ट करता है और बॉवेल को नियमित रखने में मदद करता है। वहीं सॉल्यूबल फाइबर पानी सोखकर जेल जैसा बन जाता है। इससे स्टूल मुलायम हो जाता है और उसे आसानी से पास करने में मदद मिलती है।

इसबगोल सॉल्यूबल फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है। यही वजह है कि पानी में मिलते ही यह फूल जाता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।

सवाल- इसबगोल शरीर में क्या काम करता है?

जवाब- हम जो खाना खाते हैं, वह पेट और लगभग 20 फीट लंबी छोटी आंत से गुजरते हुए बड़ी आंत में पहुंचता है। इस दौरान शरीर जरूरी पोषक तत्व और पानी सोख लेता है। आखिर में जो बचता है, वही स्टूल बनता है।

इसबगोल में मौजूद सॉल्यूबल फाइबर पानी को अपने साथ बांधकर रखता है। इससे स्टूल में नमी बनी रहती है। वह मुलायम रहता है और आंतों से आसानी से आगे बढ़ पाता है।

सवाल- इसबगोल के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?

जवाब- इसबगोल एक प्रीबायोटिक फाइबर की तरह भी काम करता है। यानी यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर हो सकती है। ग्राफिक में इसके सभी फायदे देखिए-

सवाल- इसबगोल कब्ज में कैसे मदद करता है?

जवाब- कब्ज को ऐसे समझिए जैसे किसी नाली में सूखी गंदगी जमा हो गई हो। जब तक उसमें पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता, वह आसानी से बह नहीं पाती। लेकिन पानी मिलने पर वही गंदगी नरम पड़ जाती है और उसका निकलना आसान हो जाता है।

कुछ ऐसा ही कब्ज में होता है। जब स्टूल बहुत सूखा और सख्त हो जाता है तो उसे बाहर निकलने में दिक्कत होती है। इसबगोल स्टूल में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे वह मुलायम रहता है और आंतों से आसानी से गुजर पाता है। इसी वजह से यह कब्ज से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है।

सवाल- किन हेल्थ प्रॉब्लम्स में इसबगोल लेना फायदेमंद हो सकता है?

जवाब- इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर कई समस्याओं में फायदेमंद है। हालांकि इसे इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए। ग्राफिक में सभी स्थितियां देखिए-

सवाल- क्या ये हेल्थ प्रॉब्लम होने पर ही इसबगोल लेना चाहिए?

जवाब- नहीं, इसबगोल कोई दवा नहीं है। यह एक नेचुरल फाइबर है। इसे स्वस्थ लोग भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सवाल- इसबगोल कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे मदद करता है?

जवाब- पॉइंटर्स से समझिए-

  • हमारा शरीर खाने में मौजूद फैट को पचाने के लिए बाइल (पित्त) बनाता है।
  • इस बाइल को बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत पड़ती है।
  • इसबगोल आंत में पहुंचकर बाइल के एक हिस्से को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
  • अब शरीर के पास पहले जितनी बाइल नहीं बचती। इसलिए उसे नई बाइल बनानी पड़ती है।
  • नया बाइल बनाने के लिए शरीर को फिर से कोलेस्ट्रॉल चाहिए होता है।
  • वह यह कोलेस्ट्रॉल ब्लड से लेता है।
  • यही वजह है कि नियमित रूप से इसबगोल लेने से खून में LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद मिलती है।

सवाल- क्या इसबगोल हार्ट हेल्थ के लिए भी उपयोगी है?

जवाब- हां, इसबगोल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसे ऐसे समझिए-

  • हमारी धमनियां पानी के पाइप की तरह होती हैं। जब इनमें कोलेस्ट्रॉल और अन्य फैटी सब्सटेंस जमा होने लगते हैं तो धीरे-धीरे प्लाक बनने लगता है। समय के साथ यह प्लाक आर्टरी को संकरा कर सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है।
  • इसबगोल में मौजूद सॉल्यूबल फाइबर LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।
  • जब खून में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होगा तो उसके आर्टरी में जमा होने का रिस्क भी कम होगा।

सवाल- इसबगोल ब्लड शुगर कम करने में कैसे मदद करता है?

जवाब- पॉइंटर्स से समझिए-

  • जब हम कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाते हैं, तो पाचन के बाद उनसे ग्लूकोज बनता है और वह ब्लड में पहुंचता है।
  • अगर यह प्रक्रिया बहुत तेजी से हो तो ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़ सकता है।
  • इसबगोल पानी के साथ मिलकर जेल जैसी परत बना लेता है।
  • यह भोजन के पाचन और ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है।
  • इससे ग्लूकोज एकदम से ब्लड में पहुंचने के बजाय धीरे-धीरे पहुंचता है।

सवाल- क्या इसबगोल वजन घटाने में भी मददगार है?

जवाब- हां, इसबगोल वेट मैनेजमेंट में मददगार हो सकता है, लेकिन यह सीधे वजन नहीं घटाता। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर पानी सोखकर फूल जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है। इससे बार-बार भूख लगने और ज्यादा खाने की संभावना कम होती है।

सवाल- इसबगोल लेने का सही तरीका क्या है?

जवाब- आमतौर पर 1–2 चम्मच (लगभग 5–10 ग्राम) इसबगोल को एक गिलास पानी में मिलाकर तुरंत पीने की सलाह दी जाती है। इसके बाद एक और गिलास पानी पीना भी फायदेमंद होता है। इसे सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले लिया जा सकता है।

सवाल- लोग इसबगोल लेने में क्या कॉमन गलती करते हैं?

जवाब- इसबगोल लेने में लोगों की सबसे कॉमन गलती पर्याप्त पानी न पीना है। कई लोग इसबगोल तो ले लेते हैं, लेकिन उसके साथ दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पीते। चूंकि इसबगोल पानी सोखता है, इसलिए पानी की कमी होने पर इसका फायदा कम हो सकता है।

सवाल- क्या इसबगोल के साथ पानी न पीने या कम पीने पर कोई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं?

जवाब- हां। इसबगोल के साथ अगर पर्याप्त पानी न लिया जाए तो कब्ज में राहत मिलने के बजाय समस्या बढ़ भी सकती है। ग्राफिक में सभी साइड इफेक्ट्स देखिए-

सवाल- किन लोगों को इसबगोल नहीं लेना चाहिए?

जवाब- इसबगोल एक फाइबर सप्लीमेंट है। इसी वजह से यह कुछ दवाओं के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। इसलिए जो लोग थायरॉइड, डायबिटीज, हार्ट डिजीज या अन्य किसी बीमारी की नियमित दवाएं लेते हैं, उन्हें इसबगोल शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लेनी चाहिए।

इसबगोल से जुड़े कुछ कॉमन सवाल जवाब

सवाल- क्या फाइबर सप्लीमेंट भोजन की जगह ले सकता है?

जवाब- नहीं, फाइबर सप्लीमेंट भोजन का विकल्प नहीं हो सकता। फाइबर सप्लीमेंट डाइट का पूरक है, न कि भोजन का विकल्प।

सवाल- क्या जिम जाने वाले भी इसबगोल ले सकते हैं?

जवाब- हां, जिम जाने वाले लोग भी इसबगोल ले सकते हैं।

सवाल- क्या बच्चों को इसबगोल देना सुरक्षित है?

जवाब- बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं देना चाहिए।

सवाल- क्या इसबगोल खाने से भूख कम लगती है?

जवाब- हां, इसबगोल पानी सोखकर फूल जाता है और पेट में ज्यादा जगह घेरता है। इससे भूख कम लगती है।

सवाल- क्या इसबगोल रोज ले सकते हैं?

जवाब- हां, आमतौर पर इसे रोज लिया जा सकता है।

सवाल- इसबगोल पाउडर, भूसी और कैप्सूल में कौन-सा रूप बेहतर है?

जवाब- ज्यादातर लोगों के लिए पाउडर या भूसी बेहतर मानी जाती है क्योंकि इससे पर्याप्त मात्रा में फाइबर आसानी से मिल जाता है।

सवाल- क्या फ्लेवर्ड और सादे साइलियम हस्क में कोई फर्क है?

जवाब- फ्लेवर्ड प्रोडक्ट्स में चीनी, स्वीटनर, फ्लेवर या अन्य एडिटिव्स मिलाए जाते हैं। इसलिए सादा इसबगोल ही लें।

सवाल- साइलियम हस्क खरीदते समय पैकेट पर कौन-सी जानकारी जरूर देखें?

जवाब- पॉइंटर्स में देखिए-

  • इंग्रीडिएंट लिस्ट
  • फाइबर की मात्रा
  • सर्विंग साइज
  • मैन्युफैक्चरिंग डेट
  • एक्सपायरी डेट
  • क्वालिटी/टेस्टिंग सर्टिफिकेशन (यदि उपलब्ध हो)

सवाल- साइलियम हस्क को घर में कैसे स्टोर करें?

जवाब- पॉइंटर्स में देखिए-

  • इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • अच्छी तरह बंद डिब्बे या पैकेट में रखें।
  • इसबगोल आसानी से नमी सोख लेता है। इसलिए इसे पानी, भाप या नमी वाली जगह से दूर रखें।

Related Posts

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से
  • October 29, 2026

करवा चौथ का त्योहार। हाथों में छलनी, चांद का इंतजार और जीवनसाथी के साथ बिताए कुछ खास पल। त्योहार से जुड़ी यादें हर किसी के लिए खास होती हैं। जब…

Read more

Continue reading
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें
  • October 29, 2026

सवाल- मैं 35 साल का हूं। मेरा 5 साल का बेटा जन्म से अब तक गांव में दादा-दादी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ जॉइंट फैमिली में रहा है।…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

  • October 30, 2026
जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं

  • October 30, 2026
मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं

अमेरिका के 10 सैन्य विमान इजराइल में उतरे:ट्रम्प की पश्चिम एशिया के टॉप कमांडर से मुलाकात, ईरान पर फिर हमले की तैयारी

  • October 30, 2026
अमेरिका के 10 सैन्य विमान इजराइल में उतरे:ट्रम्प की पश्चिम एशिया के टॉप कमांडर से मुलाकात, ईरान पर फिर हमले की तैयारी

मोदी बोले- बनासकांठा के लोग आलू से सोना बना रहे:यहां कोई आकर नहीं कहता आलू से साेना बनाएंगे; जनसभा में कुर्सी की जगह चारपाई

  • October 30, 2026
मोदी बोले- बनासकांठा के लोग आलू से सोना बना रहे:यहां कोई आकर नहीं कहता आलू से साेना बनाएंगे; जनसभा में कुर्सी की जगह चारपाई

राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे:दिल्ली में सड़क पर संसद कार्यक्रम कल होगा; 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रैली

  • October 30, 2026
राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे:दिल्ली में सड़क पर संसद कार्यक्रम कल होगा; 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रैली

गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:13% गिरकर बंद, मार्केट कैप ₹48 लाख करोड़ घटा; AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित

  • October 30, 2026
गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:13% गिरकर बंद, मार्केट कैप ₹48 लाख करोड़ घटा; AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित