विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी

पिछले ढाई साल में एक कंपनी से 40 कॉटेज, विला खरीदने के मामले में विवादों में आए आईएएस शिखर अग्रवाल को सरकार ने देर रात एपीओ कर दिया है।

शिखर अग्रवाल उद्योग, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विशिष्ट क्षेत्र विकास प्राधिकरण, रीको के अध्यक्ष, निवेश संवर्धन ब्यूरो, राजस्थान के अध्यक्ष भी थे।

कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर अग्रवाल को इन सब पदों से हटा दिया। दैनिक भास्कर ने 27 अक्टूबर आईएएस शिखर अग्रवाल, आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर के एक ही कंपनी से 40 कॉटेज विला खरीदने का खुलासा किया था।

जिस कंपनी से विला- कॉटेज खरीदे उसे ही लीज पर दिए

आईएएस शिखर अग्रवाल, आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से अलवर के अजबगढ़ में 20 विला और उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज खरीदे थे।

सभी को खरीदने में 6 करोड़ 16.5 लाख रुपए खर्च हुए। खरीद के साथ ही ये सभी विला-कॉटेज उसी कंपनी को लीज पर दे दिए, जिससे खरीदे थे।

बुझड़ा के 20 कॉटेज 4 लाख प्रति कॉटेज और अजबगढ़ के 20 विला 5 लाख रुपए प्रति विला सालाना के हिसाब से कंपनी को लीज पर दिए। यानी हर साल लीज से मिलने वाली रकम 1.80 करोड़ रुपए है।

यह बुझड़ा (उदयपुर) में अनंता रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट में शिखर और प्रशाखा के नाम 10-10 कॉटेज हैं।

यह बुझड़ा (उदयपुर) में अनंता रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट में शिखर और प्रशाखा के नाम 10-10 कॉटेज हैं।

अलवर वाले कॉटेज विला का प्रॉपर्टी रिटर्न में ब्यौरा नहीं

अलवर और अजबगढ वाले विला की सालाना प्रोपर्टी रिटर्न में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि शिखर अग्रवाल ने दावा किया था कि उनकी तरफ से पूरा ब्यौरा ​प्रोपर्टी रिटर्न में दिया गया, लेकिन विभाग ने रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किया।

उसी दिन कंपनी को ​पैकेज देने के आदेश

शिखर अग्रवाल ने जिस कंपनी से कॉटेज विला खरीदे, मार्च 2026 में जिस दिन अलवर वाले विला खरीदने की रजिस्ट्री हुई उसी दिन वित्त विभाग ने उस कंपनी को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति (रिप्स) के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज देने के आदेश जारी किए थे। इसके तहत सभी तरह के टैक्स से छूट का लाभदेने सहित कर्मचारियों के वेतन तक पर सब्सिडी का प्रावधान है।

Related Posts

चाचा ने नाबालिग भतीजी को कुल्हाड़ी से काटा:एक के बाद एक 40 वार किए; आरोपी ने जहर पीकर सुसाइड करने की कोशिश की
  • October 28, 2026

पुलिस आरोपी को डीडवाना अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से सीकर रेफर कर दिया। डीडवाना जिले में मामूली कहासुनी के बाद चाचा ने 16 साल की भतीजी को कुल्हाड़ी से काट…

Read more

Continue reading
नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने वाली आरोपी मां गिरफ्तार:दबलाना पुलिस ने फरार महिला को पकड़ा, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
  • October 27, 2026

दबलाना थाना पुलिस ने नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के मामले में फरार चल रही उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

  • October 29, 2026
नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर:अब 20 किमी के दायरे में आने वाले लोग सस्ता टोल पास ले सकेंगे, भारत-मैक्सिको ने ToR साइन किया

  • October 29, 2026
करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर:अब 20 किमी के दायरे में आने वाले लोग सस्ता टोल पास ले सकेंगे, भारत-मैक्सिको ने ToR साइन किया

एन. रघुरामन का कॉलम:क्या आपने अपने बच्चों को जिंदगी का सबसे अहम सबक सिखाया है?

  • October 29, 2026
एन. रघुरामन का कॉलम:क्या आपने अपने बच्चों को जिंदगी का सबसे अहम सबक सिखाया है?

प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर

  • October 29, 2026
प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर