नाबालिग से सामूहिक रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों से पकड़ा

आरोपी जंगल और खदानों में छिपकर रह रहे थे।

नाबालिग से सामूहिक रेप के मामले में बूंदी के डाबी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाकर भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों में रह रहे थे। पुलिस ने सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग जगह दबिश देकर तीनों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

विशेष टीम ने बनाई गिरफ्तारी की रणनीति

जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला अत्याचार और पॉक्सो एक्ट के मामलों की जांच जल्द पूरी करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। तालेड़ा के वृताधिकारी गंगा सहाय शर्मा की निगरानी में डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

जंगलों और खदानों में दी दबिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों में रह रहे थे। पुलिस टीम ने सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में अपराध प्रमाणित

पुलिस ने बताया कि जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2) बीएनएस 2023 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2), 5एल/6 तथा 5जी/6 के तहत अपराध पाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में वृताधिकारी गंगा सहाय शर्मा (आरपीएस), थानाधिकारी हेमराज शर्मा, पु नि संतोष गौतम, सउनि दुर्गालाल जांगिड़, सउनि कन्हैया सिंह, हैडकानि कैलाशराम, कानि मनराम, रामकरण, श्रवणराम, विजय सिंह, शेरसिंह, देवप्रकाश, विजयपाल और मुकेश शामिल रहे।

Related Posts

DGGI के फेक ITC सिंडिकेट पर छापे:करोड़ों रुपए की GST चोरी का खुलासा, दिल्ली में 4.58 करोड़ कैश मिला
  • November 1, 2026

वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) की जयपुर जोन यूनिट ने फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए करोड़ों रुपए की GST चोरी से जुड़े एक संगठित…

Read more

Continue reading
जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत
  • October 31, 2026

जयपुर के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बंधा मिला है। विश्वकर्मा थाना…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विजयगढ़ क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली बंद:फीडर पर मेंटेनेंस के कारण सुबह 9 से 11 बजे तक शटडाउन

  • November 1, 2026
विजयगढ़ क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली बंद:फीडर पर मेंटेनेंस के कारण सुबह 9 से 11 बजे तक शटडाउन

बूंदी में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू:लोगों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ, योग शिविर और जागरूकता रैली निकाली

  • November 1, 2026
बूंदी में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू:लोगों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ, योग शिविर और जागरूकता रैली निकाली

नाबालिग से सामूहिक रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों से पकड़ा

  • November 1, 2026
नाबालिग से सामूहिक रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों से पकड़ा

DGGI के फेक ITC सिंडिकेट पर छापे:करोड़ों रुपए की GST चोरी का खुलासा, दिल्ली में 4.58 करोड़ कैश मिला

  • November 1, 2026
DGGI के फेक ITC सिंडिकेट पर छापे:करोड़ों रुपए की GST चोरी का खुलासा, दिल्ली में 4.58 करोड़ कैश मिला

बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति में सरपंच के दावेदार:सबसे पहले देखिए भास्कर एप पर सरपंच पद के संभावित दावेदारों की सूची

  • November 1, 2026
बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति में सरपंच के दावेदार:सबसे पहले देखिए भास्कर एप पर सरपंच पद के संभावित दावेदारों की सूची

राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज:नवंबर में भी पारा 35 डिग्री, बारिश का अलर्ट नहीं, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

  • November 1, 2026
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज:नवंबर में भी पारा 35 डिग्री, बारिश का अलर्ट नहीं, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम