बूंदी में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू:लोगों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ, योग शिविर और जागरूकता रैली निकाली

बूंदी में रविवार को खेल संकुल में ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ शुरू हुआ। जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग की ओर से ‘मिशन लाइफ’ के तहत हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग शिविर, जागरूकता रैली और चर्चा के जरिए स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आम लोगों, खिलाड़ियों और योग साधकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी और उपवन संरक्षक डॉ. ए.एन. गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने संसाधनों का सोच-समझकर इस्तेमाल करने और प्रकृति के अनुकूल आदतें अपनाने की बात कही।

योग और आयुर्वेद को प्राकृतिक दिनचर्या का आधार बताया राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार जेलिया ने स्वच्छता में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील की। आयुर्वेद विभाग की उपनिदेशक डॉ. विजया जैन ने योग और आयुर्वेद को प्राकृतिक दिनचर्या का आधार बताया। जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत ने युवाओं से शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों से जुड़ने को कहा।

कार्यक्रम का संचालन पीएमओ और पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुशवाह ने किया। उन्होंने ‘योग फॉर निरोगी बूंदी’ का विचार साझा करते हुए कहा कि योग शरीर, मन और विचारों के बीच संतुलन बनाने की जीवन पद्धति है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

Related Posts

विजयगढ़ क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली बंद:फीडर पर मेंटेनेंस के कारण सुबह 9 से 11 बजे तक शटडाउन
  • November 1, 2026

विजयगढ़ ग्रिड से जुड़े सभी गांवों में सोमवार, 2 नवंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 33/11 केवी विजयगढ़ ग्रिड पर नए 11 केवी रामपुरिया और…

Read more

Continue reading
बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति में सरपंच के दावेदार:सबसे पहले देखिए भास्कर एप पर सरपंच पद के संभावित दावेदारों की सूची
  • November 1, 2026

बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण के तहत 5 नवंबर को मतदान होगा। यहां सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। दैनिक भास्कर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विजयगढ़ क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली बंद:फीडर पर मेंटेनेंस के कारण सुबह 9 से 11 बजे तक शटडाउन

  • November 1, 2026
विजयगढ़ क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली बंद:फीडर पर मेंटेनेंस के कारण सुबह 9 से 11 बजे तक शटडाउन

बूंदी में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू:लोगों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ, योग शिविर और जागरूकता रैली निकाली

  • November 1, 2026
बूंदी में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू:लोगों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ, योग शिविर और जागरूकता रैली निकाली

नाबालिग से सामूहिक रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों से पकड़ा

  • November 1, 2026
नाबालिग से सामूहिक रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों से पकड़ा

DGGI के फेक ITC सिंडिकेट पर छापे:करोड़ों रुपए की GST चोरी का खुलासा, दिल्ली में 4.58 करोड़ कैश मिला

  • November 1, 2026
DGGI के फेक ITC सिंडिकेट पर छापे:करोड़ों रुपए की GST चोरी का खुलासा, दिल्ली में 4.58 करोड़ कैश मिला

बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति में सरपंच के दावेदार:सबसे पहले देखिए भास्कर एप पर सरपंच पद के संभावित दावेदारों की सूची

  • November 1, 2026
बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति में सरपंच के दावेदार:सबसे पहले देखिए भास्कर एप पर सरपंच पद के संभावित दावेदारों की सूची

राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज:नवंबर में भी पारा 35 डिग्री, बारिश का अलर्ट नहीं, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

  • November 1, 2026
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज:नवंबर में भी पारा 35 डिग्री, बारिश का अलर्ट नहीं, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम