जरूरत की खबर- दिवाली का त्योहार पेट्स की मुसीबत:पेट्स में डर के 8 संकेत, उन्हें पटाखों के शोर से बचाएं, ये 9 बातें ध्यान रखें

दिवाली पर घरों में रंग-बिरंगी सजावट होती है, मिठाइयां बनती हैं और आतिशबाजी के साथ त्योहार की रौनक बढ़ जाती है। लोग खुशियां मनाने में जुटे रहते हैं। लेकिन इसी बीच घर के किसी कोने में कोई ऐसा भी होता है, जो पटाखों और तेज म्यूजिक के शोर से सहमा हुआ रहता है। हम बात कर रहे हैं पेट्स यानी पालतू जानवरों की।

दरअसल, कुत्ते, बिल्लियां और पक्षी तेज आवाज के प्रति संवेदनशील होते हैं। ‘अमेरिकन वेटरनरी मेडिकल एसोसिएशन’ (AVMA) के मुताबिक, आतिशबाजी की तेज आवाज से पालतू जानवरों में गंभीर तनाव और घबराहट होती है। कुछ मामलों में इसका असर उनकी हेल्थ पर भी पड़ता है।

यही वजह है कि ‘पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (PETA) समेत कई एनिमल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन दिवाली पर जानवरों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाते हैं। ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी बरतकर पेट्स को डर, तनाव और बड़े खतरों से बचाया जा सकता है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे कि दिवाली पर पेट्स की देखभाल कैसे करें। साथ ही जानेंगे कि-

  • पेट्स को पटाखों के शोर से कैसे बचाएं?
  • किन स्थितियों में तुरंत वेट के पास जाएं?

एक्सपर्ट- डॉ. आदर्श शर्मा, पेट्स फिजिशियन, भोपाल

सवाल- क्या दिवाली जैसा त्योहार पेट्स के लिए सेफ नहीं है?

जवाब- ऐसा नहीं है। त्योहार अपने आप में बुरा और अनसेफ नहीं होता है। दिवाली भी पेट्स के लिए खुशियों का हिस्सा हो सकती है, बशर्ते उनकी जरूरतों और सहजता का ध्यान रखा जाए।

सवाल- कौन-सी चीजें पेट्स के लिए सेफ नहीं हैं?

जवाब- दिवाली पर पटाखों की तेज आवाज, धुआं और कई अन्य चीजें पेट्स की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं, जैसेकि-

  • पटाखों के जहरीले कण।
  • पटाखों की चिंगारी और गर्म राख।
  • पटाखों के बचे हुए टुकड़े और केमिकल।
  • जलते दीये और खुली आग।
  • मिठाइयां, चॉकलेट और मीठे पकवान।
  • तेज म्यूजिक और शोर-शराबा।
  • सजावट में इस्तेमाल होने वाली बिजली की तारें और लाइटें।

सवाल- पटाखों से पेट्स को क्या-क्या नुकसान होता है?

जवाब- कुत्तों और बिल्लियों की सुनने की क्षमता इंसानों से अधिक संवेदनशील होती है। वे ऐसी ऊंची फ्रीक्वेंसी वाली आवाजें भी सुन सकते हैं, जिन्हें इंसान नहीं सुन पाते। इसलिए पटाखों का तेज शोर उन्हें डरा सकता है और तनाव में डाल सकता है।

इससे वे घबराकर कांपने, छिपने या इधर-उधर भागने लग सकते हैं। कई बार इसका असर उनके व्यवहार और सेहत पर भी पड़ सकता है। सभी संभावित खतरे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कैसे जानें कि वे पटाखों के शोर से डर रहे हैं?

जवाब- पटाखों के शोर से डरने पर पेट्स के व्यवहार में कुछ बदलाव दिखते हैं। सभी संकेत ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या दीये, मोमबत्ती भी पेट्स के लिए रिस्की हो सकते हैं?

जवाब- हां, दिवाली पर जलाए जाने वाले दीये और मोमबत्तियां भी पेट्स के लिए खतरा बन सकते हैं। उत्सुकता में पेट्स इनके करीब जा सकते हैं या इन्हें गिरा सकते हैं। इससे कई तरह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जैसेकि-

  • जलती लौ के संपर्क में आने से स्किन जल सकती है या बाल झुलस सकते हैं।
  • गर्म मोम या तेल गिरने से जलने की चोट लग सकती है।
  • दीया या मोमबत्ती गिरने से आग लगने का खतरा रहता है।
  • गर्म मोम या तेल चाटने से मुंह में जलन हो सकती है और निगलने पर पेट में परेशानी हो सकती है।

सवाल- क्या इलेक्ट्रिक डेकोरेशन और बिजली की झालरों से भी पेट्स को खतरा हो सकता है?

जवाब- हां, इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • तार चबाने से करंट लग सकता है।
  • झालर खींचने से सजावटी सामान गिरकर चोट लग सकती है।
  • खराब तारों से शॉर्ट सर्किट या आग लग सकती है।
  • खुले तारों के संपर्क में आने से जलने का रिस्क हो सकता है।
  • छोटी लाइटें या सजावटी सामान निगलने से दम घुट सकता है।

सवाल- पेट्स की सेफ्टी के लिए वेट (पशु चिकित्सक) से बात करके पहले से क्या तैयारियां करके रखें?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बारे में पूछें।
  • पेट्स के लिए फर्स्ट एड किट तैयार रखें।
  • पटाखों के शोर से घबराहट होने पर क्या करना है, इसकी जानकारी लें।
  • जरूरत पड़ने पर दी जाने वाली दवाओं की सही डोज समझें।
  • पेट्स की पुरानी बीमारियों और नियमित दवाओं को लेकर सलाह लें।
  • पटाखों के दौरान पेट्स को शांत रखने के सुरक्षित तरीके जानें।

सवाल- पेट्स को पटाखों के शोर से कैसे बचाएं?

जवाब- इसके लिए घर में शांत माहौल बनाना और उन्हें सुरक्षित महसूस कराना जरूरी है। इसके लिए ये उपाय अपनाएं-

सवाल- किन स्थितियों में तुरंत वेट के पास जाएं?

जवाब- दिवाली के दौरान पेट्स की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। ऐसे में कुछ लक्षणों को नजरअंदाज न करें, तुरंत वेट के पास ले जाएं। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- दिवाली पर डॉग को टहलाने कैसे ले जाएं? इस दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- दिवाली पर पटाखों के शोर और भीड़ के कारण डॉग को टहलाने ले जाते समय खास सावधानी बरतें, जैसेकि-

  • सुबह के समय टहलाने ले जाएं। इस समय पटाखे कम फूटते हैं।
  • डॉग को हमेशा पट्टे (लीश) से बांधकर रखें।
  • भीड़भाड़ और पटाखे जलाने वाली जगहों पर न ले जाएं।
  • पटाखों के अवशेष से दूर रखें।
  • अगर डॉग डरने लगे तो उसे जबरदस्ती आगे न ले जाएं और सुरक्षित तरीके से घर लौट आएं।
  • कॉलर पर पहचान टैग लगाएं, ताकि गुम होने पर उसे पहचानना आसान हो।
  • पटाखों की आवाज ज्यादा हो तो बाहर ले जाने के बजाय घर में ही उसकी जरूरतें पूरी करें।

सवाल- क्या पटाखे सिर्फ जानवरों के लिए ही नुकसानदेह हैं?

जवाब- नहीं, इनके धुएं और तेज आवाज का हमारी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इससे ये समस्याएं हो सकती हैं-

  • सांस लेने में परेशानी।
  • आंखों में जलन और चोट लगने का खतरा।
  • सुनने की क्षमता पर असर।
  • जलने और झुलसने का रिस्क।
  • हार्ट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी प्रॉब्लम्स का रिस्क।
  • तनाव, घबराहट और नींद में परेशानी।
  • अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ना।
  • आग लगने और गंभीर दुर्घटनाएं होने का खतरा।

सवाल- घरेलू और सड़क के जानवरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी से त्योहार कैसे मनाएं?

जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • पटाखे जलाते समय जानवरों से सुरक्षित दूरी रखें।
  • सड़क पर रहने वाले जानवरों के पास पटाखे न फोड़ें।
  • घरेलू पेट्स को घर में सुरक्षित और शांत जगह पर रखें।
  • जानवरों को मिठाइयां न खिलाएं।
  • सड़क पर किसी डरे या घायल जानवर को देखें, तो उसकी मदद करें।
  • पटाखे जलाने के बाद उनके अवशेष साफ करें, ताकि जानवर उन्हें निगल न लें।
  • तेज आवाज और धुएं से बचने के लिए कम शोर और प्रदूषण वाले तरीके से त्योहार मनाएं।

Related Posts

मेंटल हेल्थ- दिवाली के बाद से उदास हूं:इंस्टा पर लोगों के सेलिब्रेशन फोटोज देख दुख होता है, सबकी दिवाली रंगीन, मेरी कितनी फीकी
  • November 13, 2026

सवाल- मैं 29 साल की हूं और अपने पति के साथ एक छोटे से किराए के फ्लैट में रहती हूं। हम अपनी आमदनी के हिसाब से अच्छी जिंदगी जी रहे…

Read more

Continue reading
रिलेशनशिप एडवाइज- इस दिवाली ससुराल नहीं जाना:अपने घर पर अकेले त्योहार मनाना था, लेकिन घरवाले मुंह फुलाकर बैठ गए, मैं क्या करूं
  • November 4, 2026

सवाल- मैं 32 साल की हूं। मेरी शादी को चार साल हो गए हैं। दिवाली पर हर साल हम कभी मेरे मायके तो कभी ससुराल जाते हैं। वहां रिश्तेदारों से…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे