राजस्थान- दिवाली से पहले गर्मी बढ़ी, पारा 37°C के पार:माउंट आबू से भी ठंडा फतेहपुर, जानें- अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन में वापस हल्की गर्मी शुरू हो गई है। दिवाली से पहले दिन का तापमान एक बार फिर 37 डिग्री को पार कर गया है।

बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी रही। हालांकि, रात के तापमान में भी गिरावट हुई। सीकर का फतेहपुर हिल स्टेशन माउंट आबू से ज्यादा ठंडा रहा।

यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में दीपावली तक मौसम साफ रहने और इसी तरह गर्मी-सर्दी रहने का अनुमान जताया है।

रात में हल्की सर्दी, फतेहपुर सबसे ठंडा

भले ही सर्दी का सीजन शुरू हो गया हो, लेकिन अब भी तापमान सामान्य से ऊपर ही दर्ज हो रहा है। इस कारण कई शहरों में फिलहाल हल्की सर्दी ही है। टोंक, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, नागौर, करौली, फतेहपुर और माउंट आबू को छोड़कर शेष शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हुआ। रात में सबसे ज्यादा ठंडक फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Posts

कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-राजस्थान में बूंदाबांदी:यूपी में काेहरा, उड़ीसा में तीसरे तूफान का अलर्ट; एमपी के 19 शहरों में ठंड
  • November 15, 2026

कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार की रात बर्फबारी हुई। इससे रविवार को मैदानी इलाकों में ठंड पड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अगले दो दिन…

Read more

Continue reading
श्रीगंगानगर में सुबह बारिश, माउंटआबू सबसे ठंडा:आज और कल भी बरसात का अलर्ट, दिन के तापमान में गिरावट
  • November 14, 2026

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर पड़ रहा है। राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट है। सबसे पहले देखिए- आज…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे