
ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर 7 नवंबर को बसोली आएंगे। पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में हिंडोली पंचायत समिति के चुनाव को लेकर वे यहां सभा करेंगे।
सभा बसोली के देवनारायण चौराहे पर होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति के भाजपा प्रभारी और पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने हिंडोली कस्बे में प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में बोयत ने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और सभा के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शौकीन चन्द्र राठौर, भेरू प्रकाश माहेश्वरी, पेच की बावड़ी मंडल अध्यक्ष रामलक्ष्मण सैनी, बसोली मंडल अध्यक्ष शिवा राठौर और युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नितेश खटोड मौजूद रहे।
भगवान असावा, मुकेश कोतवाल, पार्षद रामसिंह, सुरेश लावड़ा, ईश्वर सैनी, विक्रम सिंह और शंकर लाल मीणा सहित प्रमुख कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।







