दिवाली से पहले राजस्थान की हवा दिल्ली जैसी जहरीली:अलवर में कोहरा, अजमेर में बादल छाए; जानें-आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान का हवा की क्वालिटी दिवाली से पहले ही खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार (7 नवंबर) सुबह भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में हवा की क्वालिटी बहुत खराब वाले स्तर (300 से ऊपर) पर थी।

इसी दिल्ली के अलग-अलग एरिया में भी हवा की क्वालिटी बहुत खराब वाले लेवल पर थी। भिवाड़ी के अलावा जयपुर, अलवर, बीकानेर जैसे जिलों में भी हवा का क्वालिटी खराब (200-300 के बीच) वाले लेवल पर थी।

वहीं, शुक्रवार के पूरे प्रदेश में दिन में हल्की गर्मी है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना रहा। हालांकि रात के तापमान में बीते एक सप्ताह में गिरावट आई है।

शुक्रवार को अजमेर सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे। अलवर में सुबह कोहरा रहा। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के संकेत दिए हैं।

मौसम के बड़े अपडेट्स

प्रदूषण के कारण बिगड़ रहे हालात

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से लगते जिलों में प्रदूषण के कारण सर्दी की शुरुआत में हालात बिगड़ गए है। बीते एक सप्ताह से भिवाड़ी, अलवर सहित दूसरे एरिया में तेजी से हवा की क्वालिटी खराब हुई है। शनिवार सुबह भिवाड़ी में दिल्ली के आनंद विहार सहित दूसरे इलाकों जैसा प्रदूषण लेवल था। दिवाली के दिन और उसके बाद प्रदूषण का स्तर और खराब होने की आशंका है। यहां लोगों को सांस लेने तक में परेशानी हो रही है।

माउंट आबू सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। यहां दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर के अलावा जोधपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, पाली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। रात में सबसे ज्यादा सर्द माउंट आबू रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। माउंट आबू के अलावा सीकर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अब आगे क्या?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Related Posts

कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-राजस्थान में बूंदाबांदी:यूपी में काेहरा, उड़ीसा में तीसरे तूफान का अलर्ट; एमपी के 19 शहरों में ठंड
  • November 15, 2026

कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार की रात बर्फबारी हुई। इससे रविवार को मैदानी इलाकों में ठंड पड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अगले दो दिन…

Read more

Continue reading
श्रीगंगानगर में सुबह बारिश, माउंटआबू सबसे ठंडा:आज और कल भी बरसात का अलर्ट, दिन के तापमान में गिरावट
  • November 14, 2026

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर पड़ रहा है। राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट है। सबसे पहले देखिए- आज…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे