गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद:5 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सेना के बैंड के साथ रवाना हुई मां गंगा की डोली

उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस साल 19 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया। इसके बाद सेना के बैंड की धुन के साथ मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई।

मां गंगा की डोली करीब 25 किमी की यात्रा कर मुखबा पहुंचेगी। गंगोत्री धाम से करीब 8 किमी चलने के बाद डोली पहले पड़ाव भैरव मंदिर पहुंचेगी। यहां से करीब 16 किमी की यात्रा कर डोली मार्कण्डेय मंदिर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 11 नवंबर को डोली यहां से करीब 1 किमी की दूरी तय कर मुखबा मंदिर पहुंचेगी। अगले छह महीने तक मुखबा में ही मां गंगा की पूजा-अर्चना होगी और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

धाम में सुबह तापमान -10°C दर्ज किया गया, जबकि दिन में पारा -2 से -3°C के आसपास रहा। सुबह गंगोत्री धाम में करीब 200 श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन कपाट बंद होने से पहले इनकी संख्या बढ़कर एक हजार से ज्यादा हो गई। मंदिर समिति के अनुसार, इस सीजन में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।

चारधाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम के अनुसार, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को क्रमशः सुबह 10:28 और 8:30 बजे बंद होंगे। वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में यमुनोत्री के खरसाली, केदारनाथ के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर और बद्रीनाथ के पांडुकेश्वर व जोशीमठ में पूजा-अर्चना होगी।

Related Posts

विनायकी चतुर्थी व्रत आज:भगवान गणेश के साथ ही महालक्ष्मी और शुक्र ग्रह की करें पूजा, दूध का करें दान
  • November 13, 2026

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी आज (शुक्रवार, 13 नवंबर) है। इस तिथि को विनायकी चतुर्थी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेश की कृपा पाने की कामना से वृत…

Read more

Continue reading
ज्वाला देवी, अग्नि शक्ति का रूप:यहां देवी रूप में 9 ज्वालाएं, पुजारी का शादीशुदा होना जरूरी; नवरात्रि में 3 दिन 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर
  • October 13, 2026

हिमाचल के ज्वाला देवी मंदिर में देवी की मूर्ति नहीं है। यहां चट्टानों की दरारों से निकलने वाली नौ ज्वालाओं की पूजा होती है। हर ज्वाला का अलग नाम और…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे