
यूपी में दिवाली के बाद से लगातार कोहरा और धुंध बढ़ा हुआ है। बुधवार सुबह संभल, हापुड़, बिजनौर, शामली समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। हरदोई 13.5°C और बरेली 14.2°C के साथ प्रदेश के सबसे ठंडे शहर रहे।
मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है।
बिहार में सुबह और रात को हल्की ठंड पड़ रही है, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है। जमुई, मुंगेर और बांका समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, दिल्ली में AIIMS के आसपास सुबह 6:30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 तक होने पर हवा खराब मानी जाती है। 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी होती है।
सैटेलाइट मैप में देखें, बादलों की स्थिति…

देश में 3 बड़े सिस्टम एक साथ एक्टिव
1. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस- पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। 13 नवंबर तक वेस्टर्न हिमालयन रीजन में बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश / भारी बर्फबारी का अलर्ट है।
2. दक्षिण भारत में भारी बारिश – तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी और कराईकल में 11 नवंबर को भारी बारिश, फिर 15-16 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण में ये बारिश नॉर्थ-ईस्ट मॉनसून की वजह से हो रही है, जो इस समय एक्टिव है।
3. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम – साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटे में ये और मजबूत हो जाएगा। इसका मतलब तमिलनाडु-केरल में 15-16 नवंबर वाली बारिश इसी सिस्टम की वजह से और तेज हो सकती है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
- 12 नवंबर: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट है। तमिलनाडु-पुडुचेरी में भी आंधी बारिश का यलो अलर्ट है।
- 13 नवंबर: जम्मू-कश्मीर में बारिश का यलो अलर्ट है।
देशभर में मौसम की तस्वीरें…

कोलकाता में मंगलवार को बारिश के बीच एक राहगीर ने खुद को प्लास्टिक कवर से ढक रखा था।

नई दिल्ली के ITO में, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लगाए गए मिस्ट स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

कर्तव्यपथ पर मंगलवार शाम से ही धुंध छा गई, यहां लगाताार प्रदूषण बढ़ रहा है।

कोलकाता में बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
देश के प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान…










