4 घंटे तक युवकों ने एक-दूसरे पर फेंके पटाखे:कुछ युवक झुलसे, पुलिस और दमकल मौके पर रहे मौजूद

दीपावली के बाद सोमवार रात गढ़चौक से मालदेव चौक तक चला आतिशबाजी का दौर।

दीपावली के बाद नैनवां के मुख्य बाजार में सोमवार रात युवकों की आतिशबाजी ने करीब चार घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बनाए रखा। रात करीब 7.15 बजे शुरू हुआ पटाखे फेंकने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

युवक एक-दूसरे पर सूतली बम, बुलेट बम, गंगाजमुना और स्काई शॉट जैसे पटाखे फेंकते रहे। इस दौरान कुछ युवक झुलस गए और उन्हें खुद ही मरहम-पट्टी करवानी पड़ी।

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे, वहीं एहतियात के तौर पर नगर पालिका की दमकल भी मौजूद रही।

गढ़चौक से मालदेव चौक तक पटाखों की गूंज

युवकों ने गढ़चौक, झंडे की गली, प्याऊ की गली, शीतला गली, मालदेव चौक और दपोला सहित मुख्य बाजार के अलग-अलग स्थानों पर पटाखे जलाए। इस दौरान आतिशबाजी सामान्य तरीके से करने के बजाय युवक एक-दूसरे की ओर पटाखे फेंकते नजर आए। सूतली बम, बुलेट बम, गंगाजमुना और स्काई शॉट जैसे पटाखों का इस्तेमाल किया गया।

पटाखा फेंक आयोजन के दौरान पुलिस और दमकल रही तैनात।

पटाखा फेंक आयोजन के दौरान पुलिस और दमकल रही तैनात।

धुएं से भरा बाजार, धमाकों से गूंजती रहीं गलियां

लगातार पटाखे फूटने से बाजार में धुआं फैल गया। तेज धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई देती रही। बाजार में मौजूद लोग दुकानों के अंदर और अन्य सुरक्षित स्थानों पर खड़े होकर युवकों की आतिशबाजी देखते रहे। पटाखे एक-दूसरे की ओर फेंकने के कारण कुछ युवक झुलस भी गए। हालांकि, किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली।

पुलिस समझाइश करती रही, दमकल भी रही तैनात

थानाधिकारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। पुलिसकर्मी युवकों को समझाते रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। वहीं, एहतियात के तौर पर नगर पालिका की दमकल भी मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज:बिहार में 10 हजार से ज्यादा घाटों पर डूबते सूरज की पूजा होगी; 50 लाख प्रवासी घर लौटे
  • November 15, 2026

महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी आज अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूरज) को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर छठ व्रती पहला अर्घ्य देंगी। राजधानी पटना…

Read more

Continue reading
गोर्वधन परिक्रमा-10 हजार विदेशी भक्त भी पहुंचे:अमेरिकी महिला ने 250kg हलवा बनाया, बोली- यहां मन को सुकून मिलता है
  • November 10, 2026

मथुरा में गोवर्धन पूजा पर आज भक्तों का सैलाब उमड़ा है। गोवर्धन में श्रद्धालु लेट-लेटकर गोवर्धन पर्वत की 21 किमी. लंबी परिक्रमा कर रहे हैं। 56 भोग अर्पित कर रहे…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे