JEE Advanced 2027 की डेट जारी, 23 मई को एग्जाम:2 अटेम्प्ट्स की लिमिट लागू, कैलकुलेटर की सुविधा मिलेगी

IIT दिल्ली ने JEE Advanced 2027 की एग्जाम डेट जारी कर दी है। परीक्षा 23 मई 2027 (रविवार) को आयोजित होगी। IIT दिल्ली इस बार परीक्षा का आयोजन करेगा।

एलिजिबिटी

JEE Main में प्रदर्शन के आधार पर टॉप ढाई लाख सफल उम्मीदवारों को Advanced के लिए एलिजिबल माना जाएगा। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन छात्रों ने साल 2026 या 2027 में 12वीं की एग्जाम पास की है, वे इस एग्जाम के लिए एलिजिबिल होंगे। इसके अलावा ऐसे छात्र जिनके 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 12 जून 2025 के बाद जारी किया गया था, वे भी एग्जाम दे सकेंगे।

एज लिमिट

JEE Advanced एग्जाम वही छात्र दे सकेंगे जिनकी डेट ऑफ बर्थ 1 अक्टूबर 2002 के बाद की है। साथ ही, सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

2 अटेम्प्ट्स की लिमिट

छात्रों के पास लगातार दो सालों में केवल दो ही मौके होंगे। यानी छात्र अपने 12वीं बोर्ड पास करने के साल में और उसके ठीक अगले साल ही JEE Advanced एग्जाम दे सकते हैं।

ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने पिछले साल जोसा काउंसलिंग के दौरान IIT अलॉटमेंट पर भी ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं की और चौथे राउंड तक सीट विड्रा कर ली, वे भी इस साल एग्जाम दे सकेंगे। हालांकि ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने IIT में एडमिशन ले लिया है, वे एलिजिबल नहीं रहेंगे।

कैलकुलेटर की सुविधा

परीक्षा में 10–12 अंकों के डिस्प्ले वाला बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा एग्जाम प्रोसेस को आसान बनाने के लिए दी जा रही है।

परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की जाएंगी। IIT दिल्ली ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे एग्जाम से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

दो शिफ्ट में एग्जाम

यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है जो दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। वहीं पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है।

JEE एडवांस्ड :

JEE Advanced (जॉइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड) भारत की नेशनल लेवल की एडमिशन एग्जाम है। इसके जरिये देश के प्रतिष्ठित IIT में इंजीनियरिंग, साइंस और आर्किटेक्चर से जुड़े अंडरग्रेजुएट कोर्स करने के लिए एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा JEE Main के बाद आयोजित की जाती है।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

Related Posts

करेंट अफेयर्स 16 नवंबर:देश में पहली बार गर्भ में पल रहे बच्चे के रीढ़ की ओपन सर्जरी, भारत-नेपाल के बीच ट्रेन सर्विस शुरू
  • November 16, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1.पीएम मोदी आज दो दिन के दौरे पर फिलीपींस पहुंचेंगे आसियान…

Read more

Continue reading
करेंट अफेयर्स 14 नवंबर:हैदराबाद में भारत समिट 2026 का आयोजन, यूथ ओलंपिक में मैतेई ने जीता पहला गोल्ड
  • November 14, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 12 नवंबर से हैदराबाद में ‘भारत समिट 2026’ का आयोजन भारत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे