
ग्राम पंचायत करवर में चुनाव प्रचार थम गया है। सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सरपंच और 17 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्वाचन विभाग ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। इसके बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर प्रचार किया।
ये सरपंच पद के 7 प्रत्याशी मैदान में
इनमें कुलदीप गुर्जर (प्रेस), छितरलाल (गिलास), निर्वतीलाल (सिलाई मशीन), पंकज कुमार (कूलर), मुकेश कुमार जैन (नल), लोकेश (सोफा) और सरदार (मक्का) शामिल हैं। मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प भी रहेगा।
17 वार्डों में पंच पद के लिए कुल 43 उम्मीदवार हैं। वार्ड नंबर 1, 4, 6, 9, 11, 12, 14 और 16 में दो-दो प्रत्याशी हैं।
वार्ड नंबर 2, 3, 7, 8, 10, 13, 15 और 17 में तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड नंबर 5 में चार महिला प्रत्याशी पार्वती, मनीषा बैरवा, विमला और सावित्री चुनाव लड़ रही हैं।







