
नैनवां थाना क्षेत्र के बंबूली गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला की आवारा सांड के हमले में मौत हो गई। वह अपने खेत पर रखवाली कर रही थी।
महिला का बेटा सोराज धाकड़ मां के लिए खाना लेकर खेत पहुंचा। वहां उसने अपनी मां रामकन्या बाई को बेहोशी की हालत में पाया। पास में एक सांड भी खड़ा था। परिजन तुरंत रामकन्या बाई को नैनवां के उप जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोराज ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल पर मौजूद सोहन नागर और कुछ बच्चों ने सांड के हमले की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।







