
बूंदी के नवल सागर पार्क और खेल संकुल में बच्चों ने किया योगाभ्यास।
बूंदी के नवल सागर पार्क और खेल संकुल में राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की ‘अमृत संजीवनी पार्क’ योजना के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को योग और खेल गतिविधियों से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

बूंदी ‘अमृत संजीवनी पार्क’ योजना के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ।
जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया।
योग शिक्षक प्रांशु सिंह ने प्रतिभागियों को अलग-अलग योगाभ्यास करवाए। उन्होंने योग के महत्व, नियमित अभ्यास और रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक सक्रियता के बारे में जानकारी दी।
हैंडबॉल प्रशिक्षक दीपेश गुर्जर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने खेल प्रशिक्षण और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर बात की। कार्यक्रम में योग और खेल के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।








