बूंदी द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधक सेवा समिति की ओर से शनिवार को वनयात्रा महोत्सव के तहत समाज के युवाओं के लिए पुरानी धानमंडी परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज की आठ टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीमों में देवपुरा पेंथर्स क्लब और वीर कुंभा क्लब के बीच फाइनल मैच हुआ। वीर कुंभा क्लब टीम विजेता रही। समिति के कपिल सैनी व सत्यनारायण सैनी ने सभी टीमों के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। कमेंट्री और स्कोरिंग राम सैनी, दुर्गेश सैनी ने की।

मुख्य अतिथि माली महासभा अध्यक्ष चौथमल सैनी रहे, अध्यक्षता ओमप्रकाश सुमन ने की। वन यात्रा महोत्सव संयोजक अभिषेक सैनी व समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माला, साफा पहनाकर सम्मान किया। प्रवक्ता किट्टू सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह से शाम तक चली। आयोजनकर्ता युवा मंडल के अध्यक्ष शुभम सुमन, उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, महावीर सैनी, हिमांशु सैनी, अर्जुन सैनी, मनोज सैनी, अविनाश सैनी, समिति के वरिष्ठ सदस्य पूरबचंद सैनी, वल्लभ सैनी, ओमप्रकाश सांभरवाल, संभु बड़ोदिया शामिल रहे।
- करवा चौथ- जयपुर समेत कई-जिलों में देरी से दिखा चांद:बारिश-बादल ने करवाया इंतजार, वीडियो कॉल पर भी किया दीदार
- इजराइल चुनाव- सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे आइजनकोट:तीन विपक्षी नेताओं से मुलाकात की; बोले- नेतन्याहू चुनाव को बदनाम कर रहे
- भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गर्म पानी का कुंड बहा:हाईवे-सड़कें उखड़ीं; बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट, 10 हजार लोग शिफ्ट
- नमाना में सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा:सामूहिक रूप से पूजन किया; पति की लंबी उम्र की कामना
- करवा चौथ पर बाजार में खरीदारी बढ़ी:नमाना के हाट बाजार में महिलाओं ने मिट्टी के करवे और पूजा का सामान खरीदा









