बूंदी में मुख्य सचिव का एक्शन मोड:जल परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, लंबित काम जल्द निपटाने को कहा

अपना बूंदी

बूंदी में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जल परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को बूंदी में समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे जल संचय, जल संवर्धन, सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं की प्रगति जानी।

उन्होंने अधिकारियों को जल संचय, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल परियोजनाओं को जल्द पूरा कर आमजन को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने और लंबित भुगतान के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का बूंदी कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का बूंदी कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत।

पेयजल परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल परियोजनाओं का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से हिंडोली-नैनवां, गरड़दा और नवनेरा पेयजल परियोजनाओं की प्रगति तेज करने को कहा, ताकि लोगों को समय पर पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने जल संचय कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और जल संरक्षण के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। वन विभाग के कार्यों की नियमित निगरानी के लिए उपवन संरक्षक को स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल परियोजनाओं का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल परियोजनाओं का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

साइबर अपराधों पर नियंत्रण की समीक्षा

मुख्य सचिव ने साइबर पुलिस थाने का निरीक्षण कर साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने थाने में दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, कार्यप्रणाली, अनुसंधान, आरोपियों की गिरफ्तारी और विभिन्न पोर्टलों के उपयोग की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में बैंकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। दोनों के बीच समय पर सूचना साझा होने से पीड़ितों की मेहनत की कमाई बचाने में मदद मिल सकती है।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक और निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त एवं कोटा जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, पुलिस महानिरीक्षक कोटा हरेन्द्र महावर, जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव, जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच.डी. सिंह, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) रमेश देव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

खटकड़ में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात:भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रुप से सुना
  • October 25, 2026

रविवार को खटकड़ पंचायत समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के रथ के आगमन पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक…

Read more

Continue reading
नैनवां में स्टूडेंट्स ने 5 सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा:निबंध, आशुभाषण; प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और एकल गीत में चुने गए विजेता
  • October 23, 2026

नैनवां में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, नैनवां में शुक्रवार को हुई इन प्रतियोगिताओं का…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग