राजस्थान में कल से बारिश का अलर्ट:बीकानेर में ओले गिरे, श्रीगंगानगर में पारा 7°C तक गिरा

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बरसात हुई। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले भी गिरे।

श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ में 20MM तक पानी बरसा। बारिश से मौसम में ठंडक हो गई। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विभाग ने 13 से 15 अक्टूबर तक इन जिलों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताते हुए आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

13 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और चूरू में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

श्रीगंगानगर के करणपुर में 20 MM बारिश

श्रीगंगानगर के करणपुर में 20, मिर्जेवाला में 14, श्रीगंगानगर शहर में 18, हिंदूमलकोट में 18.6 और केसरीसिंहपुर में 17MM बरसात हुई। हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और झुंझनूं के कुछ एरिया में भी रविवार देर शाम बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।

मौसम केंद्र जयपुर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक एक और सिस्टम बन रहा है। इसके असर से 13 से 15 अक्टूबर तक बीकानेर संभाग के साथ ही शेखावाटी के एरिया में आंधी-बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू, बीकानेर, सीकर, पिलानी (झुंझुनूं) में भी पारा 3 से 5 डिग्री तक नीचे आ गया। फलोदी में अधिकतम तापमान 37.2, चित्तौड़गढ़ में 36.8, जैसलमेर में 36.2, जोधपुर व भीलवाड़ा में 36, उदयपुर में 35.9, बाड़मेर में 35.4, बीकानेर में 35.2, कोटा में 35.8, सीकर व अजमेर में 35 और नागौर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में पारा गिरा, गर्मी से राहत

जयपुर में रविवार को दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट हुई। हल्की हवा चलने से यहां गर्मी से राहत रही। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने यहां अगले कुछ दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है।

Related Posts

राजस्थान में कल से तेज बारिश की चेतावनी:तूफान के असर से हवा भी चलेगी; रात में सर्दी बढ़ी, पारा 12 डिग्री
  • October 28, 2026

राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं।…

Read more

Continue reading
तूफान अर्नब आंध्रप्रदेश से टकराया, रफ्तार 135kmph:50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल-कॉलेज बंद, बिजली गुल; MP-UP में बारिश का अलर्ट
  • October 28, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग