
नवरात्र पर्व और आने वाले त्योहारों को देखते हुए बूंदी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी अवनीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार रात शहर में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और गरबा स्थलों का दौरा किया। एसपी ने गरबा आयोजकों को शांति और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने लोगों को राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में भी बताया। उन्हें ऐप से मिलने वाली पुलिस सेवाओं और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीके के बारे में जागरूक किया गया। बूंदी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति से मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।








