
नमाना कस्बे में ग्राम पंचायत की लगाई रोड लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। कई लाइटें तो कभी चालू ही नहीं हुईं, और जो चालू हुईं वे भी कुछ दिन चलकर बंद हो गईं। बालाजी मंदिर परिसर और बस स्टैंड के पास की लाइटें अभी तक चालू नहीं हो पाई।
ग्रामीणों ने मांग की है कि नवरात्रि और दीपावली से पहले सभी खराब लाइटों को ठीक करवाया जाए या नई लाइटें लगाई जाएं। हेमराज राठौर, रामप्रसाद राठौर और महेंद्र राठौर जैसे ग्रामीणों ने जल्द से जल्द लाइटें चालू करने की बात कही है। ग्राम पंचायत सचिव मुजीब रहमान ने बताया कि दो-चार दिनों में रोड लाइटें चालू करवा दी जाएंगी।








