वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया:चौथे टी-20 में होप का शतक; संजू की फिफ्टी काम नहीं आई, सीरीज 2-2 से बराबर

संजू सैमसन ने 56 रन बनाए।

वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में भारत को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 50 बॉल पर नाबाद 102 रन बनाए। होप ने सीरीज में दूसरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे मैच में सेंचुरी लगाई थी।

जवाब में भारत 19.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। संजू सैमसन ने 23 बॉल पर 56 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 43 और नीतिश रेड्डी ने 41 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल ने 5 विकेट लिए।

मैच का पूरा स्कोरबोर्ड…

शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कीमो पॉल ने पलटा मैच

भारत के ओपनर्स ने 25 बॉल पर 60 रन जोड़े। संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई, लेकिन कीमो पॉल ने एक ही ओवर में संजू और ईशान किशन को आउट कर दिया। इसके बाद गुडाकेश मोती ने अभिषेक शर्मा और नमन धीर को लगातार गेंदों पर आउट किया।

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने पारी संभालने की कोशिश की। तिलक ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए। नीतीश ने 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली।

कीमो ने 4 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट लिए। वह मेंस टी-20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बने।

Related Posts

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें
  • October 28, 2026

विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।…

Read more

Continue reading
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर:चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेला था; वैभव को फिर मौका मिल सकता है
  • October 26, 2026

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। यह मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

  • October 29, 2026
इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट

  • October 29, 2026
तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा