
गोपालपुरा गांव में सांसद और लोकसभा सचेतक दामोदर अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक हुई।
बूंदी के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर 2 के गोपालपुरा गांव में बुधवार को भीलवाड़ा सांसद और लोकसभा सचेतक दामोदर अग्रवाल की मौजूदगी में जनसंपर्क बैठक हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला परिषद प्रत्याशी ने क्षेत्र की समस्याओं, लोगों की अपेक्षाओं, संगठन के तालमेल और आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में लोगों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याएं समझकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने पर बात हुई। गांवों और ढाणियों में लगातार जनसंपर्क रखने, लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए पहल करने पर जोर दिया गया।
बैठक में बूंदी जिला चुनाव प्रभारी सीए इंदरमल सेठिया, हिण्डोली विधानसभा प्रभारी देवेंद्र डाणी, बसोली मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश राठौड़, हिण्डोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, प्रधान प्रतिनिधि भेरुप्रकाश माहेश्वरी, जिला परिषद प्रत्याशी सुरेश लावड़ा और पूर्व सरपंच लोकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने, आपसी तालमेल और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ जनहित के कामों को प्राथमिकता देने की अपील की गई। आगामी पंचायत राज चुनाव के लिए सक्रियता और एकजुटता के साथ लोगों तक पहुंचने और पार्टी की नीतियों व जनकल्याण के कामों की जानकारी देने को कहा गया।
इस मौके पर बंदा खेड़ा निवासी हरि प्रकाश शर्मा और तुरकड़ी निवासी मोती लाल मेघवाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। दोनों का स्वागत किया गया।








