
बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे ने बाल देखरेख संस्थानों को निरीक्षण किया।
बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे ने बुधवार को राजकीय और गैर-राजकीय बाल देखरेख संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दवे ने तेजस्विनी बालिका गृह, टैगोर बाल गृह और अन्य बाल गृहों का दौरा किया। उन्होंने संस्थानों में रह रहे बच्चों से बात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने बच्चों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की। साथ ही संस्थानों के कामकाज का जायजा लिया।

एडीएम ने बच्चों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की।
दवे ने निर्देश दिए कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक जीवन कौशल भी सिखाए जाएं। उन्होंने परिसरों में साफ-सफाई, खान-पान और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक रामराज मीणा, संरक्षण अधिकारी गोविंद कुमार गौतम और सरफराज आलम भी मौजूद रहे।







