भारत ने टी-20 में 2000 छक्के पूरे किए:होप ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा; अभिषेक-सैमसन से भिड़े वेस्टइंडीज के प्लेयर्स

वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 मैच में भारत को 24 रन से हरा दिया। हैदराबाद में खेले गए इस मैच के दौरान भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 2 हजार छक्के पूरे किए। शाई होप ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी-20 में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. टीम इंडिया से आगे सिर्फ वेस्टइंडीज

भारत ने 2 हजार छक्के पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। टीम के नाम अब 2010 छक्के हैं। वेस्टइंडीज 2,026 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है।

2. होप ने टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाया

होप वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस के 2-2 शतक को पीछे छोड़ा।

3. होप ने 50+ स्कोर में गेल की बराबरी की

होप ने टी-20 इंटरनेशनल में 16वां 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में क्रिसे गेल की बराबरी की। दोनों ने 16-16 बार कारनामा किया।

4. भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बना

वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 79 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2016 में लॉडरहिल में बिना विकेट खोए 78 रन बनाए थे।

5. पॉल टी-20 में भारत के खिलाफ 5 विकेट लेनेवाले दूसरे बॉलर

कीमो पॉल ने हैदराबाद में 41 रन देकर 5 विकेट लिए। वे भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के ही ओबेड मैकॉय 2022 में यह कारनामा किया था।

यहां से मोमेंट्स्…

1. मयंक ने रदरफोर्ड का छोड़ा कैच

19वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड का कैच छूटा। प्रिंस यादव ने ओवर की पांचवी गेंद तेज शॉर्ट डाली। इस पर रदरफोर्ड ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जहां मयंक यादव खड़े थे। उन्हें लगा कि वे आसानी से कैच पकड़ लेंगे, लेकिन वे गेंद की लाइन में ही नहीं आ पाए और कैच छूट गया।

मयंक गेंद की लाइन में नहीं आ सके और रदरफोर्ड का कैच छूट गया।

मयंक गेंद की लाइन में नहीं आ सके और रदरफोर्ड का कैच छूट गया।

2. तिलक के कैच छोड़ने पर होप का शतक पूरा हुआ

पहली पारी की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने होप का कैच छोड़ दिया। 96 रन बनाकर खेल रहे होप ने नितीश रेड्डी की गेंद पर लॉन्ग-ऑन की ओर शॉट खेला। तिलक कैच पकड़ने के लिए बाईं ओर गए, लेकिन फ्लडलाइट्स में गेंद ठीक से नहीं देख सके और कैच छूट गया। गेंद सीधे बाउंड्री रोप पर गिरी और होप को छक्का मिला। उन्होंने आखिरी 2 गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया।

शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेट करते शाई होप। उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए।

शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेट करते शाई होप। उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए।

3. सैमसन ने जोसेफ की गेंद पर टी-20 में 100 छक्के पूरे किए

दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने शमर जोसेफ की फुलटॉस गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में उनका 100वां छक्का था।

वे टी-20 इंटरनेशनल में छक्कों का शतक पूरा करने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके है।

सैमसन 76 टी-20 मैचों में 102 छक्के लगा चुके हैं।

सैमसन 76 टी-20 मैचों में 102 छक्के लगा चुके हैं।

4. बाउंसर के बाद सैमसन ने अगली 14 गेंद पर 46 रन बनाए

भारतीय पारी के दूसरे ओवर में शमार जोसेफ ने 145 किमी की तेज बाउंसर सैमसन को डाली। यह फ्री हिट गेंद थी। सैमसन जैसे-तैसे गेंद को खेल सके। गेंद ने टॉप एज लिया और 4 रन के लिए चली गई।

तब सैमसन 9 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद सैमसन ने लगातार बाउंड्री लगाई। उन्होंने अगली 14 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 46 रन बटोरे।

अर्धशतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेट करते सैमसन।

अर्धशतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेट करते सैमसन।

5. अभिषेक-सैमसन से भिड़े वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

कीमो पॉल ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने संजू सैमसन को शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। जब संजू पवेलियन लौट रहे थे, तब उनकी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से बहस हुई। ऐसे ही 12वें ओवर में भी अभिषेक शर्मा के आउट होने पर ऐसी ही नोंक-झोंक हुई। अभिषेक ने पवेलियन लौटते हुए इसकी शिकायत अंपायर से भी की।

आउट होकर पवेलियन लौटते समय सैमसन और अभिषेक से वेस्टइंडी के खिलाड़ियों से कहासुनी हुई।

आउट होकर पवेलियन लौटते समय सैमसन और अभिषेक से वेस्टइंडी के खिलाड़ियों से कहासुनी हुई।

6. नमन के आउट होने पर बच्चों की तरह उछले हेटमायर

12वें ओवर में गुडाकेश मोती ने नमन धीर को स्टंप आउट कराया। मोती की गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से घूमी और नमन उसे खेलने से चूक गए। उनका पिछला पैर क्रीज से बाहर निकल गया। शाई होप ने तुरंत गिल्लियां बिखेर दीं। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद नमन को आउट दिया। विकेट गिरते ही शिमरोन हेटमायर बच्चों की तरह उछलते नजर आए।

धीर का विकेट गिरने के बाद हेटमायर 7 बार उछले।

धीर का विकेट गिरने के बाद हेटमायर 7 बार उछले।

Related Posts

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें
  • October 28, 2026

विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।…

Read more

Continue reading
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर:चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेला था; वैभव को फिर मौका मिल सकता है
  • October 26, 2026

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। यह मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन