
दी के रामगंज स्थित पीएम श्री विद्यालय में कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।
बूंदी के रामगंज स्थित पीएम श्री विद्यालय में बुधवार को रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने समस्याएं सुनीं, मौके पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विकास, सड़क, स्वास्थ्य, स्वच्छता व नशा मुक्ति पर भी निर्देश दिए।
कलक्टर ने विकास अधिकारी को पट्टा वितरण व नई पंचायत के विकास कार्य तेज करने के निर्देश दिए। पाइपलाइन से सड़क पर पानी भरने की समस्या सुलझाने, सड़कों की मरम्मत व गड्ढे भरने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सीएडी अभियंताओं को नहरों की सफाई पानी छोड़ने से पहले कराने को कहा।

बूंदी कलेक्टर ने मौजूद लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
नगर परिषद आयुक्त को नवगठित वार्डों में रोज सफाई व नालों की सफाई के निर्देश दिए। खेल मैदान की जमीन से अतिक्रमण हटाने को कहा। इस दौरान नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, तहसीलदार जतिन दिनकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मज़हर इमाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर व नगर परिषद आयुक्त समेत आमजन मौजूद थे।









