राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे:दिल्ली में सड़क पर संसद कार्यक्रम कल होगा; 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रैली

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर गुरुवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें प्रियंका गांधी समेत कई नेता पहुंचे।

राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाला सड़क पर संसद कार्यक्रम शनिवार को होगा।

इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम चलाने वाले थे। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेगा।

विपक्ष SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचीं। उन्होंने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचीं। उन्होंने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

CTI ने रैली स्थगित करने सोनिया गांधी को लेटर लिखा

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली स्थगित करने की अपील की है। CTI ने इससे पहले तीन बार राहुल गांधी को लेटर लिखा था।

CTI के मुताबिक, रैली से 20 बाजारों में 10,000-12,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है। साथ ही, भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताते हुए संगठन ने रैली को दिवाली के बाद कराने या बुराड़ी ग्राउंड में स्थानांतरित करने की मांग की है।

INDIA ब्लॉक में शामिल हो सकती है CJP

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली का समर्थन किया है। CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी समर्थक रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। CJP ने INDIA ब्लॉक में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं। इस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है।

वहीं, राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को छात्र संगठनों से भी 1 नवंबर के दिल्ली चलो मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस-लाठीचार्ज की चिंता नहीं करें। घबराने की जरूरत नहीं है।

INDIA ब्लॉक और CJP दोनों ही SIR और वोटरों के नाम काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

राहुल बोले- ये किसी राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं

राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। एक नवंबर का मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए।

विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन

INDIA ब्लॉक के नेता SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें
  • October 29, 2026

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पब्लिक महाभियोग प्रोग्राम करेगा। दूसरी जगह पर परमिशन नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम…

Read more

Continue reading
नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था
  • October 29, 2026

महाराष्ट्र की 5 MLC सीटों में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती। महाराष्ट्र के नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस जीत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

  • October 30, 2026
जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं

  • October 30, 2026
मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं

अमेरिका के 10 सैन्य विमान इजराइल में उतरे:ट्रम्प की पश्चिम एशिया के टॉप कमांडर से मुलाकात, ईरान पर फिर हमले की तैयारी

  • October 30, 2026
अमेरिका के 10 सैन्य विमान इजराइल में उतरे:ट्रम्प की पश्चिम एशिया के टॉप कमांडर से मुलाकात, ईरान पर फिर हमले की तैयारी

मोदी बोले- बनासकांठा के लोग आलू से सोना बना रहे:यहां कोई आकर नहीं कहता आलू से साेना बनाएंगे; जनसभा में कुर्सी की जगह चारपाई

  • October 30, 2026
मोदी बोले- बनासकांठा के लोग आलू से सोना बना रहे:यहां कोई आकर नहीं कहता आलू से साेना बनाएंगे; जनसभा में कुर्सी की जगह चारपाई

राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे:दिल्ली में सड़क पर संसद कार्यक्रम कल होगा; 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रैली

  • October 30, 2026
राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे:दिल्ली में सड़क पर संसद कार्यक्रम कल होगा; 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रैली

गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:13% गिरकर बंद, मार्केट कैप ₹48 लाख करोड़ घटा; AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित

  • October 30, 2026
गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:13% गिरकर बंद, मार्केट कैप ₹48 लाख करोड़ घटा; AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित