
बूंदी पुलिस ने नमाना थाना इलाके में नकली मावा और मिल्क केक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।
बूंदी पुलिस ने नकली मावा और मिल्क केक बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने 1084 किलो नकली मावा, 355 किलो मिल्क केक, 13 सूजी के कट्टे, 16 कट्टे मिल्क केक पाउडर और 7 पीपे पाम तेल जब्त किया।
वहीं, चित्तौड़गढ़ के राशमी में भी डीएसटी, खाद्य सुरक्षा विभाग और राशमी थाना पुलिस ने एक मकान और दुकान से सरस घी के नाम पर रखा 413 किलो संदिग्ध घी जब्त किया, जो त्योहार पर भीलवाड़ा भेजा जाना था।

टीम ने नमाना कस्बे में 1084 किलो नकली मावा, 355 किलो मिल्कएसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया- आने वाले त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए एएसपी संजय सिंह चम्पावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई थी। टीम को 15 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि नमाना कस्बे के बाहर दिनेश पुत्र जमनाशंकर राठौर खराब मिल्क फूड तैयार कर रहा है। वह इसे त्योहारों पर बाजार में बेच सकता है।

पुलिस ने मौके से नकली मावा, मिल्क केक पाउडर और पाम तेल जब्त किया।
सूचना पर टीम ने नमाना कस्बे में छापा मारकर कारखाने में रखा करीब 1084 किलो नकली मावा, 355 किलो मिल्क केक, 13 सूजी के कट्टे, 16 कट्टे मिल्क केक पाउडर और 7 पीपे पाम तेल जब्त किया। मावे को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, जब्त अन्य खाद्य सामग्री की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। गुणवत्ता की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। केक और सामग्री जब्त की।








