स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:आध्यात्मिक जीवन में भाग्यवान किसे माना जाता है? 7 बातें ध्यान रखेंगे, तो जीवन सफल हो सकता है

जीवन केवल जन्म से मृत्यु तक की यात्रा नहीं है, बल्कि स्वयं को जानने, समझने और अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानने की प्रक्रिया है। आध्यात्मिक जीवन का वास्तविक उद्देश्य बाहरी उपलब्धियों हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आंतरिक विकास करना भी है और जो व्यक्ति ये बातें समझ लेता है, वही भाग्यवान माना जाता है। जीवन से जुड़ी 7 बातें ध्यान रखेंगे, तो जीवन सफल हो सकता है…
1. जीवन यात्रा का अंतिम पड़ाव उस अनंत सत्ता से जुड़ने का प्रतीक है, जिससे संपूर्ण सृष्टि का अस्तित्व माना जाता है। यह सीमित से असीम की ओर बढ़ने की आध्यात्मिक यात्रा है।

2. जब कोई साधना करने वाले व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लेता है, तब वह अपनी आंतरिक शक्ति, चेतना और संभावनाओं को पहचान लेता है, उसे आत्मज्ञान मिलता है।

3. हमारे जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना नहीं है, बल्कि जीवन के सत्य और यथार्थ को समझना भी है। इसके लिए हमें अपने विचारों, कर्मों और अनुभवों का आत्मचिंतन करना चाहिए।

4. भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में आत्म-साक्षात्कार को सर्वोच्च पुरुषार्थों में स्थान दिया गया है। इसका अर्थ अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानना और अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ना ही सबसे बड़ा पुरुषार्थ है।

5. ईश्वर की प्राप्ति यानी परम चेतना से जुड़ना, उसे अनुभव करना ही आध्यात्मिक जीवन का मुख्य लक्ष्य है। यह लक्ष्य हमें नैतिकता, करुणा, प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

6. शास्त्र मनुष्य को जीवन के मूल सिद्धांतों, कर्तव्यों और आध्यात्मिक ज्ञान से परिचित कराते हैं। शास्त्रों से हमारा विवेक जागृत करता है और उचित मार्ग चुनने में सहायता मिलती है।

7. सद्गुरु के सान्निध्य में रहना चाहिए। आध्यात्मिक ज्ञान को सुनने और सद्गुरु के मार्गदर्शन में रहने से हमारी समझ विकसित होती है। गुरु हमारे भ्रम दूर करके साधना को सही दिशा प्रदान करते हैं।

Related Posts

मेंटल-हेल्थ- शादी के 1 साल बाद बेटी विधवा हो गई:उसके दुख में अब मैं करवा चौथ की खुशी कैसे मनाऊं, उसका दिल टूटेगा
  • October 16, 2026

सवाल- मेरी उम्र 55 साल है और मेरी 28 साल की एक बेटी है। पिछले साल हमने बड़े धूमधाम से उसकी शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल बाद…

Read more

Continue reading
मेंटल हेल्थ- मम्मी-पापा बहन को ज्यादा प्यार करते थे:स्कूल में भी सब उसी को पूछते, मुझे कोई प्यार नहीं करता, क्या मैं ही बुरी हूं?
  • October 9, 2026

सवाल- मेरी उम्र 30 साल है। मुझे ऐसा लगता है कि जिंदगी में हर कोई मुझे टेकेन फॉर ग्रांटेड लेता है। बचपन से मुझे ऐसा महसूस होता रहा है। पेरेंट्स…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर

  • October 29, 2026
प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर

राजस्थान-शाम को छाए रहेंगे बादल, चांद दिखने की संभावना कम:अर्नब तूफान के असर से सुबह से बरसात, 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

  • October 29, 2026
राजस्थान-शाम को छाए रहेंगे बादल, चांद दिखने की संभावना कम:अर्नब तूफान के असर से सुबह से बरसात, 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी

  • October 29, 2026
विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी

फ्लाईओवर मांगा, केंद्रीय मंत्रीजी ने दिखाए ‘कागज’:मिनिस्टर के ‘निर्दलीय’ बेटे की रील; होमगार्ड का ‘टाइमपास’

  • October 29, 2026
फ्लाईओवर मांगा, केंद्रीय मंत्रीजी ने दिखाए ‘कागज’:मिनिस्टर के ‘निर्दलीय’ बेटे की रील; होमगार्ड का ‘टाइमपास’

इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

  • October 29, 2026
इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट

  • October 29, 2026
तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट