
बूंदी में कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान समर्थक बयान पर प्रदर्शन किया।
बूंदी में कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान समर्थक बयान पर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का पुतला फूंका।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठे हुए। उन्होंने पाकिस्तान और मदन राठौड़ के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि पाकिस्तान ने पुलवामा और पहलगाम में भारतीयों की हत्या की। उसकी तरफ से युद्ध लड़ने की बात कहना शर्मनाक और देश विरोधी है। उन्होंने राठौड़ को तुरंत पद से हटाने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य चर्मेश शर्मा ने कहा कि राठौड़ ने पाकिस्तान की तरफ से अमेरिका से युद्ध लड़ने की बात कहकर देशद्रोह किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महावीर मीणा, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण मीणा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य चर्मेश शर्मा सहित कई अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।









