करेंट अफेयर्स 20 अक्टूबर:लद्दाख में हाईकोर्ट की पहली बेंच शुरू हुई, UAE के विदेश मंत्री भारत आए

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. UAE के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद भारत यात्रा पर आए

  • 19 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान दो दिन की यात्रा पर भारत आए।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
  • ये बैठक मुंबई में हुई और इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की गई।
  • ये मुलाकात भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों को लेकर हुई।
  • दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) के तहत द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा पर बात की।
  • भारत-यूएई के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) 2022 में लागू हुई है।
यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और प्रमुख निवेशक है।

यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और प्रमुख निवेशक है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने

  • 19 अक्टूबर को भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर अपॉइंट किया गया।
  • वहीं सिलेक्शन कमेटी में अजित अगरकर की जगह पर पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है।
  • अब पुरुष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार शामिल हो गए हैं।

3. जापान में पैरा एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी हुई

  • 18 अक्टूबर को जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी हुई।
  • समारोह में भारत की ओर से पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और धाविका सिमरन शर्मा ने भारतीय दल की अगुआई की।
  • दोनों ने नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में तिरंगा थामा। इस बार पैरा एशियन गेम्स 24 अक्तूबर तक चलेंगे।
  • पैरा एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय ने 168 एथलीटों सहित कुल 281 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी है।
जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। भारत ने 281 सदस्यों का दल भेजा है।

जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। भारत ने 281 सदस्यों का दल भेजा है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की तीन महाद्वीपों में बहुराष्ट्रीय तैनाती

  • 19 अक्टूबर को इंडियन नेवी के 3 युद्धपोत की एक साथ तीन महाद्वीपों में अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों में शामिल होने की जानकारी मिली।
  • ये युद्धपोत यूरोप, अफ्रीका और रूस के प्रशांत तट पर स्थित समुद्री क्षेत्रों में शामिल किए गए।
  • यूके की नौसेना के साथ ब्रिटिश जलक्षेत्र में ‘अभ्यास कोंकण-26’ (Exercise Konkan-26) आयोजित किया गया।
  • फ्रांसीसी नौसेना के साथ द्विपक्षीय ‘अभ्यास वरुण’ (Exercise Varuna) का संचालन हुआ।
  • साउथ अफ्रीका के पास INS तरकश ने ‘अभ्यास IBSAMAR’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया। INS तरकश, तलवार-क्लास का मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • रूस के प्रशांत तट पर INS सह्याद्रि ने रूसी नौसेना के साथ ‘अभ्यास INDRA-2026’ में भाग लिया।
  • ये भारतीय नौसेना का एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया शिवालिक-श्रेणी का गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • इन अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी (अंतर-संचालन क्षमता) और समुद्री कूटनीति को बढ़ाना है।
  • यह वैश्विक स्तर पर भारत की ‘ब्लू वाटर नेवी’ (Blue Water Navy) क्षमता को प्रदर्शित करता है
  • भारत के इस अभियान का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों (SLOCs) की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इसमें शामिल INS तरकश, तलवार-क्लास का मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है।

इसमें शामिल INS तरकश, तलवार-क्लास का मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है।

मिसलीनियस

5. लद्दाख में हाईकोर्ट की बेंच शुरू हुई

  • 18 अक्टूबर को भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की पहली स्थायी बेंच का लद्दाख में उद्घाटन किया।
  • इस स्थायी बेंच में रेगुलर कार्रवाई और मामलों की सुनवाई 21 अक्टूबर से शुरू होगी। सबसे पहली सुनवाई में 75 मामलों को सूचीबद्ध किया गया है।
  • इस उद्घाटन के दौरान उपस्थिति CJI के अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भूपेंद्र सिंह भाटी सहित सुप्रीम कोर्ट के कई जज मौजूद रहे।
  • इस बेंच की स्थापना से हाईकोर्ट से जुड़े मामलों के लिए लद्दाख के आम लोगों को अब जम्मू या श्रीनगर तक नहीं जाना पड़ेगा।
  • बेंच के साथ-साथ यहां ई-फाइलिंग पोर्टल, डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम और ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल की भी शुरुआत की गई है।
  • इस बेंच की स्थापना के बाद लद्दाख के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच आसान हो सकेगी। लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश है।
बता दें कि अगस्त में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित करने की मंजूरी दी थी।

बता दें कि अगस्त में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित करने की मंजूरी दी थी।

6. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार समारोह हुआ

  • 19 सितंबर को नई दिल्ली में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार समारोह हुआ।
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देश के 106 उदीयमान युवा कलाकारों को ये पुरस्कार दिया।
  • ये पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए दिए गए हैं। इसमें राजस्थान के अकरम खान बहुरूपिया को लोक नृत्य के लिए, बिहार की मनीषा श्रीवास्तव को लोक संगीत के लिए सम्मानित किया गया।
  • नागालैंड के हितो किहो को ‘क्वायर’ (समूह गायन) संगीत के लिए सम्मानित किया गया। सुभाश्री स्वैन को छऊ नृत्य के लिए और घनश्याम साहू को नाटक लेखन के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
  • संगीत नाटक अकादमी ये पुरस्कार 40 साल से कम उम्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को देता है।
  • इस पुरस्कार में विनर को ₹25,000 की नकद राशि, अंगवस्त्र और एक ताम्रपत्र भेंट किया जाता है।
  • ये सम्मान शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच और पारंपरिक कलाओं के लिए दिया जाता है।
  • ये पुरस्कार भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की स्मृति में साल 2006 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी। उन्हे 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत प्रदर्शन कला की सर्वोच्च संस्था है।

आज का इतिहास

  • 1568 में मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया था।
  • 1774 में कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) को भारत की राजधानी बनाया गया था।
  • 1930 में भारत की पहली महिला उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म हुआ था।
  • 1973 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया था।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर:रेलवे कन्फर्म टिकट पर 45 पैसे में ₹10 लाख तक का बीमा देगा, पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस की वार्ता
  • October 28, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई भारत और…

Read more

Continue reading
CBSE स्कूलों में AI की पढ़ाई:कक्षा 3 से 8 तक नया कोर्स लागू; 9वीं से 12वीं के लिए 20 घंटे का मॉड्यूल लॉन्च
  • October 28, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए इस साल से कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और AI का…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन