राष्ट्रपति ट्रम्प का इलॉन मस्क को धन्यवाद:बोले-अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देकर दरियादिली दिखाई, अमेरिका में 3 नवंबर को मिड टर्म इलेक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इलॉन मस्क को अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करने की बात के लिए धन्यवाद दिया है। कल यानी 19 अक्टूबर को मस्क ने कहा था कि अलगे साल अमेरिका के हर बच्चे को उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करेंगे। यह घोषणा 3 नवंबर को अमेरिका में होने वाले मिड-टर्म चुनावों से पहले आई है।

एक्स पर पोस्ट कर लिखा-दोस्त इलॉन मस्क का बहुत-बहुत धन्यवाद

हमारे दिग्गज दोस्त इलॉन मस्क का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ‘ट्रंप अकाउंट्स’ के जरिए लाखों अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने का एलान करने अपनी दरियादिली दिखाई है! जब हमने ‘ट्रंप अकाउंट्स’ बनाए थे, तब ठीक यही सोचा गया था।

महान प्राइवेट सेक्टर, इलॉन और ऐसे कई अन्य लोगों को एक साथ लाना, ताकि हमारे बच्चों में निवेश किया जा सके, जो कि हमारी सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति हैं, और हर अमेरिकी बच्चे को ‘अमेरिकन ड्रीम’ का एक हिस्सा दिया जा सके। थैंक यू इलॉन! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प

इस पर 1 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे

अभी स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत 146 डॉलर यानी करीब 14 हजार रुपए के बराबर है। अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं। ऐसे में बांटे जाने वाले शेयर्स का मूल्य 1 लाख करोड़ रुपए होगा।

हालांकि करोड़ों बच्चों तक इसे पहुंचाने की प्रोसेस क्या रहेगी? फिलहाल मस्क या उनकी कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं।

मस्क के ऐलान के राजनीतिक असर पर चर्चा, 3 नवंबर को मिड टर्म इलेक्शन

1. ट्रम्प की पार्टी की मदद कर रहे मस्क

अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मिड टर्म इलेक्शन होने हैं। इनमें रिपब्लिकन पार्टी की मदद के लिए मस्क करीब 36.6 करोड़ डॉलर खर्च कर चुके हैं।

ऐसे में उनके इस बड़े ऐलान के राजनीतिक असर पर चर्चा हो रही है। लेकिन ऐसा सबूत नहीं है कि मस्क ने चुनाव में फायदा लेने के लिए यह घोषणा की है।

उधर, SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल और उनके पति ने भी 20 लाख से ज्यादा बच्चों के खातों में SpaceX के शेयर देने का वादा किया है। मस्क का ऐलान भी इसी दौरान आया है।

2. ट्रम्प सरकार भी बच्चों के अकाउंट में पेसा डालेगी

ट्रम्प सरकार ने भी बच्चों के लिए ‘ट्रम्प अकाउंट्स’ नाम से खाते शुरू किए हैं। इसके तहत तय नियमों को पूरा करने वाले बच्चों के खाते में सरकार एकमुश्त 1,000 डॉलर जमा करेगी। योजना का लाभ 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 के बीच जन्मे बच्चों को मिलेगा।

कौन से बच्चे पात्र होंगे, साफ नहीं

मस्क ने अपनी पोस्ट में ‘अमेरिका के हर बच्चे’ की बात कही है, लेकिन इस पर कई पेंच फंसे हैं:

  • नागरिकता: यह साफ नहीं है कि शेयर सिर्फ उन्हीं बच्चों को मिलेगा जिनके पास अमेरिकी नागरिकता है, या फिर अमेरिका में रह रहे बाकी बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
  • उम्र: मस्क ने उम्र की कोई सीमा नहीं बताई है। क्या नवजात शिशुओं को भी शेयर मिलेगा?
  • वेरिफिकेशन: माता-पिता को बच्चे के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे, फॉर्म भरना होगा या कोई और तरीका होगा। इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बेचने या ट्रांसफर करने पर सवाल

एक बड़ा सवाल यह भी है कि बच्चों के हाथ में शेयर कैसे पहुंचेगा। क्या शेयर सीधे बच्चे के नाम पर होगा, या फिर जब तक बच्चा बड़ा नहीं हो जाता तब तक यह माता-पिता के खाते में रहेगा?

कंपनी ने यह भी नहीं बताया कि बच्चे या उनके पेरेंट्स इस शेयर को जब चाहें बेच सकेंगे या नहीं, या इसे किसी और के नाम ट्रांसफर किया जा सकेगा या नहीं।

स्पेसएक्स में मस्क के 6.42 अरब शेयर, वैल्यू ₹80 लाख करोड़

30 जून 2026 तक की एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक स्पेसएक्स में मस्क की कुल हिस्सेदारी 48.4% है। रिपोर्ट के वक्त इस हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 860 बिलियन डॉलर यानी करीब 80 लाख करोड़ रुपए थी।

मस्क बोले- आगे और भी ऐलान करेंगे

मस्क ने अपने पोस्ट में कहा कि यह कई योजनाओं में से सिर्फ पहली योजना है। इससे साफ है कि वे आने वाले दिनों में कुछ और बड़े ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, उनकी बाकी योजनाएं क्या हैं और उनके बारे में वे कब बताएंगे, इसका उन्होंने कोई टाइमटेबल नहीं दिया है।

नाबालिगों को शेयर कैसे मिलते हैं?

अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम पर शेयर रखने के लिए ‘कस्टोडियल अकाउंट्स’ खोले जाते हैं। इसमें बच्चे के बालिग होने तक पूरा जिम्मा माता-पिता या गार्जियन के पास रहता है।

रियूजेबल रॉकेट के जरिए स्पेस सेक्टर बदला

साल 2002 में इलॉन मस्क ने स्पेस-एक्स कंपनी बनाई थी। स्पेस-एक्स ने 31 मई 2020 को कंपनी ने दुनिया का पहला प्राइवेट ह्यूमन मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत दो एस्ट्रोनॉट -रॉबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले स्पेस गए थे। मस्क की कंपनी ने रियूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी डेवलप कर सैटेलाइट लॉन्चिंग और दूसरे स्पेस मिशन्स को सस्ता बनाया है।

Related Posts

जियो IPO को दो दिन में मिला 3.5 गुना सब्सक्रिप्शन:आम निवेशकों का कोटा भी पूरा भरा, 23 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं
  • October 22, 2026

देश का सबसे बड़ा आईपीओ ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक 3.50 गुना भर गया है। कंपनी के 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 69.08 करोड़ शेयरों के लिए…

Read more

Continue reading
ई-मुद्रा डेटा लीक मामले में स्पेशल टीम बनाई:AI से सुरक्षा कोड लीक हुए थे, सरकार ने कहा- भारतीय डिजिटल सिग्नेचर पर कोई असर नहीं
  • October 22, 2026

डिजिटल सुरक्षा देने वाली कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra) में एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद IT मंत्रालय ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है। सरकार ने बताया कि…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन