
मेले से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, बचाने आए दोस्त को भी चोटें
सोरण गांव में मेले से लौट रहे युवक पर हमला हुआ। पीड़ित ने दो बाइक सवारों पर रास्ता रोककर लात-घूंसों और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।
यह घटना 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है, जब हरमाली का खेड़ा निवासी सोरण से घर लौट रहा था। युवकों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोका। हमले में युवक के सिर, ललाट और हाथों में चोटें आईं।
परिवाद में सुनील कुमार और बंटी मीणा समेत अन्य युवकों पर मारपीट का आरोप है। हंसराज और बुद्धि प्रकाश ने लोकेश को बचाया। इस दौरान हंसराज के सिर और हाथ की उंगली में भी चोटें आईं।
पीड़ित ने दबलाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।









