भारतीय स्विमर पर होटल स्टाफ से छेड़छाड़ का आरोप:जापान में पैरा एशियन गेम्स से वापस भेजा; हमेशा के लिए बैन लग सकता है

भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से वापस भेज दिया गया है। उन पर नागोया के होटल में महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।

मामला सोमवार 19 अक्टूबर का है। आलम शेख को मंगलवार 20 अक्टूबर को डिपोर्ट किया गया। मामले की जानकारी गुरुवार को बाहर आई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लगाने पर विचार कर रही है।

शम्स आलम ने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था।

शम्स आलम ने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था।

3 पॉइंट्स में जानिए शम्स पर क्या आरोप लगे हैं

  • स्थानीय आयोजन समिति ने चीफ-डी-मिशन को सूचित किया कि होटल में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटना हुई है।
  • स्थानीय पुलिस ने एक भारतीय एथलीट को हिरासत में ले लिया है। जब हम होटल पहुंचे, तब पुलिस और होटल के अधिकारी वहां मौजूद थे।
  • हमें बताया गया कि एथलीट ने हाउसकीपिंग स्टाफ की एक महिला कर्मचारी को गलत तरीके से छुआ, अश्लील इशारे किए और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

भारतीय दल ने लिखित माफी मांगी

शिकायत मिलने के बाद जापान की पुलिस ने 40 साल के शेख को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी और मामले को अदालत के सामने पेश करने की मांग की थी। इसके बाद स्थानीय आयोजन समिति ने हस्तक्षेप किया।

भारतीय दल की तरफ से महिला कर्मचारी को लिखित माफी देने और खिलाड़ी को जापान से वापस भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया। अधिकारी के मुताबिक, शेख को रात बिताने के लिए दूसरे होटल में भेजा गया और मंगलवार को नागोया से भारत रवाना कर दिया गया।

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख

मोहम्मद शम्स आलम शेख बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और मुंबई के धारावी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

  • 2018 पैरा एशियन गेम्स में जीते 2 गोल्ड मेडलशेख ने 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीते थे।
  • इंटरनेशनल गेम्स 2025 में रिकॉर्ड भी बनाया 2025 में आइसलैंड के रेक्याविक में हुए इंटरनेशनल गेम्स में शेख ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था। इस दौरान उन्होंने भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए थे।
  • 2026 एशियन पैरा गेम्स में लेने वाले थे हिस्साशेख जापान के नागोया में होने वाले 2026 एशियन पैरा गेम्स में लगातार तीसरी बार हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि, आरोपों के बाद उन्हें प्रतियोगिता से लौटना पड़ा।

शेख पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 स्पर्धाओं में दुनिया के नंबर-1 तैराक रह चुके हैं।

Related Posts

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें
  • October 28, 2026

विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।…

Read more

Continue reading
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर:चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेला था; वैभव को फिर मौका मिल सकता है
  • October 26, 2026

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। यह मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग