ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर:पहले मैच में लगी चोट, सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय बल्लेबाज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।

इसके कुछ देर बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि ईशान के चोटिल होने से वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।

बोर्ड ने कहा- मेडिकल टीम चोट की निगरानी कर रही

BCCI ने बयान में कहा, ‘ईशान किशन को पहले T20I के दौरान दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।’

हालांकि, BCCI ने यह नहीं बताया कि ईशान को ठीक होने में कितना समय लगेगा। एडडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं।

ईशान इस साल भारत के टॉप स्कोरर

ईशान किशन ICC रैंकिंग में टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वे इस साल भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

ईशान ने एक जनवरी 2026 से 35 टी20 मैचों में 1159 रन बनाए हैं। हालांकि, वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में एक रन ही बना सके थे।

वैभव की जगह बनी; कोटक बोले- अगले मैच में मौका मिलेगा

ईशान के चोटिल होने से प्लेइंग-11 में एक जगह खाली हुई है। कोटक ने कहा- उनकी जगह वैभव को मौका दिया जा सकता है।

मौजूदा टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टॉप-3 में खेलते हैं। इस कारण ईशान की जगह वैभव का दावा सबसे मजबूत है।

वैभव 6 मैचों से अपनी मौके का इंतजार कर रहे हैं। वे भारत के लिए आखिरी बार एशियाड के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों में मौका नहीं मिला था।

Related Posts

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें
  • October 28, 2026

विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।…

Read more

Continue reading
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर:चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेला था; वैभव को फिर मौका मिल सकता है
  • October 26, 2026

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। यह मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग