कोटा में चलती कार बनी आग का गोला:ड्राइवर ने समय रहते सड़क किनारे रोकी गाड़ी, देखते ही देखते लपटों में घिरी

कोटा शहर के बूंदी रोड पर शुक्रवार शाम 6 बजे सड़क पर चल रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में जलने की बदबू आते ही ड्राइवर प्रहलाद लोधा ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को समय रहते सड़क किनारे रोक दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार लपटों से घिर गई।

कार ड्राइवर बच्चे को कोचिंग छोड़ने जा रहा था। ड्राइवर ने अपने बच्चे को तुरंत कार से नीचे उतर गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुछ ही मिनटों में कार कबाड़ में बदल गई।जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण स्पार्किंग या शॉर्ट सर्किट का अंदेशा बताया जा रहा है।

देखिए, पहले 2 PHOTO’S

कोटा शहर में बूंदी रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

कोटा शहर में बूंदी रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

सूचना के बाद मौके पर दो दमकल पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना के बाद मौके पर दो दमकल पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बच्चे को कोचिंग ले जा रहा था कार ड्राइवर

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि कार ड्राइवर बच्चे को कोचिंग ले जा रहा था। इस दौरान बूंदी रोड पर अग्रवाल रिसोर्ट के पास गाड़ी के अंदर कुछ जलने की बदबू महसूस हुई।

ड्राइवर ने तुरंत कार को सड़क किनारे खड़ा किया और दोनों बाहर निकल आए। कार से बाहर निकलने के महज कुछ ही देर बाद बोनट से तेजी से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ हो चुकी थी। आग लगने की वजह इंजन या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

Related Posts

खटकड़ में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात:भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रुप से सुना
  • October 25, 2026

रविवार को खटकड़ पंचायत समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के रथ के आगमन पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक…

Read more

Continue reading
नैनवां में स्टूडेंट्स ने 5 सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा:निबंध, आशुभाषण; प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और एकल गीत में चुने गए विजेता
  • October 23, 2026

नैनवां में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, नैनवां में शुक्रवार को हुई इन प्रतियोगिताओं का…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग