
बूंदी शहर में मंगलवार को 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस का काम करेगा। बैक फीड फीडर पर जरूरी रखरखाव के कारण शहर की बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
इन कॉलोनियों में लाइट नहीं आएगी: नैनवां रोड, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, शास्त्री नगर, अडीसाल सिंह कॉलोनी, बहादुरसिंह सर्किल, एलआईसी ऑफिस, पुलिस लाइन रोड, कोतवाली, कोतवाली के पीछे के आवास, मोतीनगर, कॉलेज रोड, केसरीसिंह नगर, न्यू कॉलोनी, शिव कॉलोनी, देवपुरा, कोटा रोड जैन मंदिर, सदर थाना, दादू प्रोफेसर कॉलोनी, साईनाथ विहार, रॉयल सिटी, देवबाड़ी, अशोक नगर, मारुति कॉलोनी, केशव रेजीडेंसी, विनायक नगर और 84 खंबे की छतरी एरिया।
ग्रामीण इलाकों में भी कटौती होगी। जेईएन लक्षित गौतम ने बताया कि 33 केवी दौलतपुरा लाइन पर रखरखाव के कारण इंद्रगढ़-दौलतपुरा में सोमवार सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे बिजली बंद रहेगी। इससे दौलतपुरा, चाणदा, बलवन, रामनगर, नवलपुरा, सुनारी, पापड़ा, कमलेश्वर महादेव समेत जुड़े गांवों में बिजली नहीं आएगी।









