टाइगर फायरिंग- हैंडलर ने टीवी देखकर शूटर्स को मैसेज किया:तुम्हारे चेहरे दिखे, निकलो; दावा- सलमान की तारीफ से लॉरेंस गैंग टाइगर से नाराज

टाइगर फायरिंग केस में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया।

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को वारदात के बाद भी बाहर से मदद मिल रही थी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति टीवी न्यूज देखकर उन्हें पुलिस की जांच के अपडेट दे रहा था।

जब न्यूज में शूटर्स के चेहरे दिखे तो रेहान को मैसेज आया- तुम्हारे चेहरे दिख गए हैं, यहां से निकल जाओ। शूटर्स को यह भी बताया गया कि पुलिस को उनकी बाइक मिल गई है और उनके ट्रेन से भागने की योजना का पता चल गया है। इसके बाद आरोपियों ने अपना रास्ता बदला।

वे बाइक, ट्रेन और कैब से भागते रहे। वहीं एक आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि टाइगर श्रॉफ ने 2022 में सलमान खान को असली टाइगर कहा था। इससे नाराज लॉरेंस गैंग टाइगर से बदला लेना चाहता था।

आरोपियों ने 18 अक्टूबर को मुबंई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर फायरिंग की थीं।

आरोपियों ने 18 अक्टूबर को मुबंई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर फायरिंग की थीं।

कैब, बस और ट्रेन, आरोपियों ने सफर का तरीका बदला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी बाइक से ही मुंबई से निकलने वाले थे। बाद में उन्होंने अंधेरी में अपनी बाइक छोड़ दी और बोरीवली से कैब लेकर सूरत पहुंचे।

उन्होंने सूरत से बस पकड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन बस में देरी होने पर उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी। मुंबई पुलिस की सूचना पर कोटा पुलिस ने ट्रेन में तीनों शूटर्स को हमले के अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।

कैब ड्राइवर को किए कॉल से मिला आरोपियों का सुराग

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अपने हैंडलर्स से इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉल पर बात कर रहे थे। ऐसी कॉल सामान्य मोबाइल कॉल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होतीं, इसलिए पुलिस के लिए उनकी बातचीत का पता लगाना मुश्किल था।

हालांकि, आरोपियों ने बोरीवली से सूरत ले जाने वाले कैब ड्राइवर को सामान्य मोबाइल कॉल की थी। इसी कॉल से पुलिस को आरोपियों के सूरत पहुंचने का सुराग मिला। जांच के दौरान पुलिस ने उस रेलवे स्टेशन का भी पता लगाया, जहां से आरोपी जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे।

राजस्थान पुलिस ने 19 अक्टूबर की सुबह 3 शूटर्स को कोटा स्टेशन से गिरफ्तार किया था।

राजस्थान पुलिस ने 19 अक्टूबर की सुबह 3 शूटर्स को कोटा स्टेशन से गिरफ्तार किया था।

अनिल पंडित, अंकित या समीर पर हैंडलर होने का शक

CCTV फुटेज में शूटर रेहान फोन पर बात करता दिखा था। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि आरोपी इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉल कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनकी बातचीत से जुड़े कुछ सबूत मिले, लेकिन वे किस कम्युनिकेशन ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि शूटर्स को टीवी न्यूज के अपडेट कौन भेज रहा था। जांचकर्ताओं को शक है कि रेहान को निर्देश देने वाला व्यक्ति अनिल पंडित, अंकित खटक या समीर खत्री हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, अंकित और समीर, शूटर्स और अनिल पंडित के बीच संपर्क का काम करते थे।

दावा- सलमान असली टाइगर कहने से नाराज था लॉरेंस गैंग

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी फूल सिंह ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी अनिल पंडित ने उसे टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की वजह बताई थी। फूल सिंह के मुताबिक 2022 में फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के प्रमोशन के दौरान टाइगर ने सलमान खान की तारीफ की थी।

उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में असली टाइगर सलमान हैं और उनके सामने वह खुद को बिल्ली समझते हैं। आरोपी ने दावा किया कि सलमान की तारीफ करने से लॉरेंस गैंग टाइगर से नाराज था और उनसे बदला लेना चाहता था।

फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई थी। टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए।

पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।

Related Posts

इजराइल चुनाव- नेतन्याहू गठबंधन रुझानों में आगे, लेकिन बहुमत नहीं:अरब पार्टियां किंगमेकर बन सकती हैं; 42% वोटों की गिनती पूरी
  • October 28, 2026

इजराइल में संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक 41.9% मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें नेतन्याहू गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही…

Read more

Continue reading
व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था
  • October 27, 2026

INDIA ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

  • October 28, 2026
करवा चौथ– यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन

पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

  • October 28, 2026
पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए

MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग

  • October 28, 2026
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग