
सुमेरगंज मंडी कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन निकाला। यह संचलन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए था।
स्वयंसेवकों ने बताया कि पथ संचलन तेजाजी मंदिर से शुरू हुआ। यह प्रताप सर्किल और कस्बे की मुख्य बस्तियों से गुजरा। इसके बाद स्वयंसेवक रेलवे स्टेशन पहुंचे और मुख्य बाजार होते हुए वापस तेजाजी मंदिर लौटे।
स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए आगे बढ़े। संचलन के दौरान उनमें उत्साह और अनुशासन साफ दिखा। इस दौरान संगठन शक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प को भी प्रदर्शित किया गया।









